फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pk Dhumal said State government did injustice to the unemployed, snatched jobs

Hamirpur News: धूमल बोले- प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के साथ किया अन्याय, नौकरियां छीनीं

Fri, 20 Oct 2023 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 05:45 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को रोजगार देने वाली नहीं, बल्कि नौकरियां छीनने वाली सरकार करार दिया है। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के साथ अन्याय किया है। 

विज्ञापन
pk Dhumal said State government did injustice to the unemployed, snatched jobs
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को रोजगार देने वाली नहीं, बल्कि नौकरियां छीनने वाली सरकार करार दिया है। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। धूमल ने कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस पार्टी ने युवा वर्ग से कई लुभावने वायदे किए थे और पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी। लेकिन, अब धीरे-धीरे कांग्रेस के लुभावने वायदों और गारंटियों की पोल खुल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नई नौकरियां देना तो दूर, उसने तो पहले से ही नियुक्त लोगों का रोजगार भी छीनना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करके एक बहुत बड़ा अन्याय किया है। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के नेताओं ने इन कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में मर्ज करने का वायदा किया था। उस समय कांग्रेसी नेताओं ने सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ही 4,700 कर्मचारियों को विभाग में मर्ज करने की गारंटी दी थी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ये कर्मचारी लगातार सरकार से संपर्क साधते रहे, लेकिन सरकार ने जवाब तक नहीं दिया।
विज्ञापन


ये कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते रहे और अब लगातार हड़ताल पर हैं। धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बार-बार आश्वासन देने के बाद कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात ऐसे हो गए हैं कि अब पंचायत सचिवों की जगह पर चौकीदारों को चार्ज दे दिया गया है। प्रदेश सरकार की इससे ज्यादा दयनीय स्थिति और क्या हो सकती। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 167 कनिष्ठ अभियंताओं को नौकरी से बर्खास्त करने का निर्णय बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और तानाशाहीपूर्ण है। धूमल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने कहा था कि प्रदेश में 67 हजार पद खाली हैं और सत्ता में आते ही सरकार 33 हजार अन्य पद सृजित करके पहली कैबिनेट में ही एक लाख बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेशवासियों के साथ एक बहुत बड़ा छल किया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed