फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Piran won the title in the Kho-Kho final, while Mashobra won in Yoga.

Shimla News: खो-खो के फाइनल में पीरन और योग में मशोबरा ने जीता खिताब

Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Piran won the title in the Kho-Kho final, while Mashobra won in Yoga.
मार्चपास्ट प्रतियोगिता में बल्देयां स्कूल की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

मशोबरा स्कूल ने मार्चपास्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। शिक्षा खंड मशोबरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुर्गापुर में चल रही अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि मार्चपास्ट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्देयां ने प्रथम और मशोबरा विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो के छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन ने खिताब अपने नाम किया। योग प्रतियोगिता के छात्र एवं छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा प्रथम रहा जबकि बल्देयां विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूडो के छात्रा वर्ग में मशोबरा ने प्रथम और बल्देयां ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोक नृत्य में आरपीएस बल्देयां प्रथम तथा एचडी स्कूल जनेड़घाट द्वितीय रहा। शास्त्रीय संगीत एकल में एचडी स्कूल जनेड़घाट ने पहला और दुर्गापुर विद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूहगान में आरपीएस बल्देयां प्रथम और एमपीएस मशोबरा द्वितीय रहा। वहीं वन एक्ट प्ले में मशोबरा ने प्रथम बल्देयां ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य एवं प्रबंध सचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से चल रही हैं और खिलाड़ियों में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला परिषद बल्देयां वार्ड के सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं पंचायत समिति मशोबरा की अध्यक्ष तारा दत्त और अरूमा वैली के संचालक मानविंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article