फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pilgrims take holy dip in Manimahesh Lake

शिव के चेलों ने पार की पवित्र झलझील, शुरू हुआ शाही स्नान

Tue, 29 Aug 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Tue, 29 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
pilgrims take holy dip in Manimahesh Lake

पवित्र डलझील की परिक्रमा करने के बाद दोपहर बाद दो बजे शिव चेलों ने झील को पार किया। इस दौरान भक्तों ने बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। मणिमहेश में राधाष्टमी पर शाही स्नान (न्हौण) सोमवार रात को 12 बजकर 37 मिनट पर शुरू हुआ।

विज्ञापन


यह मंगलवार रात को 2 बजकर 53 मिनट तक चलेगा। इससे पहले सोमवार दोपहर करीब एक बजे त्रिलोचन महादेव संचूई गांव के शिव चेले पवित्र डलझील पहुंचे। इनकी अगुवाई कार्तिक स्वामी का चेला करता है। पवित्र डलझील की तीन बार परिक्रमा करने के बाद दो बजे शिव चेलों ने डल झील को पार किया।
विज्ञापन


इनके डल झील पार करने के बाद दूसरे छोर पर श्रद्धालुओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर एक निर्धारित जगह पहुंचाया। यहां संचूई के चेलों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। राधाष्टमी पर होने वाले शाही स्नान (बडे़ न्हौण) के लिए त्रिलोचन महादेव संचूई गांव के शिव चेले 25
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त को संचूई से चौरासी के लिए प्रस्थान करते हैं। 25 और 26 अगस्त को चौरासी परिसर स्थित शिव मंदिर की चौखट पर डेरा जमाते हैं। 27 अगस्त की शाम को चेले हड़सर स्थित शिव मंदिर में रुकते हैं। 28 अगस्त की सुबह शिव चेले मणिमहेश डल की तरफ कूच करते हैं।  

चतुर्थमुखी शिवलिंग के साथ स्थापित की छड़ी
सप्तमी तिथि दोपहर एक बजे संचूई गांव के चेले, दशनामी अखाड़ा से लाई गई छड़ी, चरपट नाथ चंबा से लाई गई चरपट नाथ की छड़ी और महंत एकसाथ डलझील पहुंचे।

इसके बाद दशनामी अखाड़ा मोहल्ला जनसाली से लाई गई छड़ी और चरपट नाथ चंबा से लाई गई छड़ी को डलझील के पास स्थित चतुुर्थमुखी शिवलिंग के साथ स्थापित किया गया।

50 हजार शिव भक्तों के पहुंचने का अनुमान
प्रशासन ने राधाष्टमी पर स्नान के लिए सोमवार शाम तक 50 हजार शिवभक्तों का डलझील पहुंचने का अनुमान लगाया है। मान्यता है कि जैसे ही शाही स्नान का पर्व आरंभ होता है, उसी समय डल झील में मिलने वाले प्राकृतिक स्रोत का जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाता है।


यह राधाष्टमी के दौरान लगने वाली पर्वी के खत्म होने तक जारी रहता है। पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इस बार शाही स्नान के लिए शुभ मुहूर्त 26 घंटों का रहेगा। राधाष्टमी पर लाखों शिवभक्त पवित्र डल में डुबकी लगाते हैं। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed