फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pilgrims take a holy dip in the Dal Manimahesh lake

जान जोखिम में डालकर आज डल तोड़ेंगे शिव चेले, शाही स्नान कल

Thu, 08 Sep 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Thu, 08 Sep 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
pilgrims take a holy dip in the Dal Manimahesh lake

पवित्र मणिमहेश यात्रा के शाही स्नान के लिए शिव भक्तों की भीड़ जुट गई हैं। साफ मौसम भी ज्यादा भीड़ जुटने का एक कारण है। बुधवार से बड़े न्हौण के लिए प्रदेश और अन्य राज्यों के शिव भक्त भरमौर से डल झील के लिए रवाना हुए। बुधवार रात को ज्यादातर शिव भक्तों का पड़ाव धनछो में होगा। वीरवार को स्नान के लिए डल झील तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन


दूसरी ओर, त्रिलोचन महादेव के संचूई के चेले चौरासी परिसर की परिक्रमा करने के बाद डल झील की तरफ रवाना हो गए। ये सभी धनछो में पड़ाव डालेंगे। वीरवार दोपहर को चेले जान जोखिम में डालकर डल झील को पार कर डल तोड़ने की परंपरा निभाएंगे। जैसे ही वे डल झील पर पहुंचेंगे तो तीन बार डल झील की परिक्रमा करने के उपरांत डल झील पार करेंगे। इसकी अगुवाई कार्तिक स्वामी कुगति के चेले करेंगे।
विज्ञापन


यह नजारा देखने के लिए बड़ी तादाद में शिवभक्त एकत्र होंगे। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु इन चेलों का आशीर्वाद लेकर अपना स्नान शुरू करेंगे। डल तोड़ने की रस्म अदायगी के बाद वीरवार दोपहर बाद जेएंडके के श्रद्धालु वापसी शुरू कर देंगे। पवित्र मणि के दर्शनों के लिए भी भारी तादाद में श्रद्धालु डल झील पर पूरी रात भजन-कीर्तन करेंगे। शाही स्नान का मुहूर्त शुक्रवार सुबह चार बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शनिवार सुबह छह बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इस बीच लाखों की शिवभक्त डल झील पर मौजूद रहेंगे। इसकी के साथ मणिमहेश यात्रा का समापन हो जाएगा, लेकिन प्रशासनिक प्रबंध 12 सितंबर तक बने रहेंगे। इस दौरान मेडिकल कैंप और लंगर की व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं का पंजीकरण चलता रहेगा।

शाही स्नान पर भर जाता है डल झील में पानी

pilgrims take a holy dip in the Dal Manimahesh lake

राधाष्टमी के स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू होते ही डल झील का पानी उफान मारने लगता है। झील पानी से भर जाती है। शाही स्नान के दौरान झील दुधिया रंग में तबदील हो जाती है। शाही स्नान में श्रद्धालु जोश के साथ स्नान करते हैं।  वीरवार दोपहर बाद डलझील पर संचूई के शिव चेलों के पहुंचते ही चरपट नाथ के चिन्ह भी स्थापित कर दिए जाएंगे।

चिन्ह को शाही स्नान होते तक डल झील में रखा जाएगा। चरपट नाथ मणिमहेश चढ़ावे का हिस्सेदार हैं। सर रात को 11 बजे के बाद खबरें प्रमोट हो हरी हैं। ऐसे में रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। 2 गैलरी रात वाली फिर आप‌को भेज रहा हूं। प्लीज प्रमोट कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed