फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Piles of sand and gravel on the footpath pose a risk of accidents.

Shimla News: फुटपाथ पर लगे रेत-बजरी के ढेर, दुर्घटना का खतरा

Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Piles of sand and gravel on the footpath pose a risk of accidents.
बीसीएस-विकासनगर के बीच बने फुटपाथ पर रखी जा रही निर्माण सामग्री, वाहनों भी किए जा रहे हैं पार्क
विज्ञापन

लोगों को सड़क के बीच से करना पड़ रही आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने को आम जनता की सुविधा के लिए बने फुटपाथ पर वाहन पार्क हो रहे हैं। कुछ जगह रेत बजरी भी उतारा जा रहा है।
शहर के बीसीएस और विकासनगर नाले के पास बने फुटपाथ को निर्माण सामग्री से भर दिया है। यह पैदल रास्ता अब, रेत, बजरी, ईंटें उतारने का ठिकाना बन गया है। लगातार इस फुटपाथ पर इसी तरह से निर्माण सामग्री उतारी जा रही है। इससे यहां से रोज गुजरने वाले लोगों को मजबूरन मुख्य सड़क से ही पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस रास्ते से रोज सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे पैदल चलते हैं। निर्माण सामग्री से बंद किए पैदल रास्ते का वह उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों की सुरक्षा को लाखों खर्च कर बनाया यह पैदल रास्ता लोगों के काम नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

एक से डेढ़ किलोमीटर के बने इस पैदल रास्ते में निर्माण सामग्री के अलावा निजी कारें अन्य वाहन भी पार्क हो रही हैं। इससे लोग चाहकर भी पैदल रास्ते से जा नहीं पाते। रास्ते के किनारे पैदल लोगों की सुरक्षा के लिए लगाई रेलिंग भी कई जगह से गायब हो गई है। नगर निगम प्रशासन, स्थानीय पुलिस प्रशासन आम जनता के लिए बने फुटपाथ पर निर्माण सामग्री को उतारने वालों, इसके आगे अपने निजी वाहनों को पार्क करने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई करने में अब तक नाकाम रहा है। प्रशासन को चाहिए कि कम से कम पैदल लोगों के लिए रास्ते को खुला रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को हो रही दिक्कत : सिंह
स्थानीय निवासी प्रताप सिंह ने कहा कि इस मुख्य सड़क से तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं। फुटपाथ पर निर्माण सामग्री और वाहनों के पार्क किए जाने से पैदल रास्तों का लोग उपयोग ही नहीं कर पा रहे हैं।



लोग हो सकते हैं हादसे का शिकार : जोगेंद्र

जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि बीसीएस और विकासनगर के बीच रोज सैकड़ों लोग, दिहाड़ीदार मजदूर, स्कूली छात्रों, अभिभावकों का आना जाना होता है। स्थानीय लोगों और यहां काम करने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ही लाखों का बजट खर्च कर फुटपाथ बनाए थे जिसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है।


पैदल चलने को नहीं बचती जगह : राजेश

राजेश ने कहा कि निर्माण सामग्री और वाहनों के पैदल रास्ते के सामने पार्क रहने से पैदल चलने के लिए लोग रास्ते तक पहुंच ही नहीं पाते। ऐसे में ये रास्ते सिर्फ निर्माण सामग्री को उतारने, जमा करने के साथ ही वाहनों को पार्क करने की जगह में बदल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article