फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Piles of garbage pile up in the city, changes in the tender for outsourcing cleaning.

Shimla News: शहर में लगे कचरे के ढेर, सफाई को आउटसोर्स करने के टेंडर में बदलाव

Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage pile up in the city, changes in the tender for outsourcing cleaning.
शहर के बाजारों, बस अड्डों और चौक चौराहों पर लगे हैं कचरे के ढेर, कई वार्डाें में नहीं पहुंच पा रहीं गाड़ियां
विज्ञापन

निगम ने शहर को चार कलस्टर में बांटकर नए सिरे से किया टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में लगातार छठे दिन बुधवार को भी घरों से कूड़ा नहीं उठा। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर निगम की गाड़ियां कलेक्शन सेंटरों से तो कचरा उठा रही हैं लेकिन कई वार्ड ऐसे हैं जहां निगम की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं।

संपर्क सड़कें न होने के कारण वार्ड के भीतर तक गाड़ियां नहीं पहुंच रहीं। इसके चलते नालों, जंगलों में ही कचरा फेंक रहे हैं। पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि उनके वार्ड में ईदगाह समेत कई इलाकों में गाड़ी नहीं जाती। यहां कचरे के ढेर लग गए हैं। शहर के रिज और मालरोड पर तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त है लेकिन बाजारों, चौक चौराहों, उपनगरों में कचरे के ढेर लग गए हैं। कई सड़कों पर बिखरा कचरा जिससे पैदल आवाजाही में परेशानी हो रही है। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने के लिए जो टेंडर किया था, उसे रद्द कर दिया है। अब नई शर्ताें के साथ दोबारा टेंडर किया है। इसमें शहर को चार कलक्टर में बांटा है। ठेकेदार इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। नगर निगम एक साल के लिए सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने जा रहा है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि नया टेंडर वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन




मेयर टूर्नामेंट में व्यस्त, जनता की चिंता नहीं
कर्मचारियों के साथ मंगलवार को हुई मेयर की बैठक से बाहर निकाले जाने पर भाजपा पार्षद बिट्टू पाना ने आपत्ति जताई। वह अपने कर्मचारियों की मांग रखने बैठक में गए थे लेकिन मेयर ने उनके साथ अच्छा रवैया नहीं अपनाया। बैठक से बाहर भेज दिया। आरोप लगाया कि कृष्णानगर का होने के कारण सदन में भी उनसे सही व्यवहार नहीं करते। कहा कि मेयर टूर्नामेंट में व्यस्त है। बुधवार शाम बैठक बुलाकर खुद टूर्नामेंट खेलने चले गए। यह गलत है। यदि जनता की चिंता होती तो कर्मचारियों से बात करते और हड़ताल खत्म करवाते। बोले कि एक ओर मेयर मांग पूरी करने का दावा करते हैं तो फिर एजीएम का इंतजार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article