300 फीट खाई में गिरी पिकअप, तीन की मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नाचन क्षेत्र की घीड़ी पंचायत में भगयार-कुशला गांव के संपर्क मार्ग पर वीरवार देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घायल चालक को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर से सीमेंट ब्लाक लेकर यह जीप कुशला गांव जा रही थी।
यह भगयार-कुशला संपर्क मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय जीप में चालक समेत चार लोग सवार थे। गहरी खाई में कई पलटे खाने से जीप के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए पहुंचे।
हादसे के कारणों का नहीं चल पाया पता
ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान चमन लाल (45) पुत्र बरिया राम, चेतराम (48) पुत्र बंगाली निवासी कुशला गांव और रोशन लाल (52) पुत्र टहू निवासी गांव नालू के रूप में हुई है।
घायल जीप चालक धर्मपाल उर्फ गुलाबा पुत्र नरोत्तम राम निवासी गांव नालू को उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया और तहसीलदार वेद प्रकाश घटनास्थल पहुंचे।
प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने घटनास्थल पर जाकर मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस-दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान दी गई। पंचायत प्रधान घीड़ी दुनी चंद ने बताया कि क्षेत्र में घटना से मातम छा गया है।
डीएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।