फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pickup fell into a deep gorge in Theog Shimla, 25 injured

Road Accident: शिमला के ठियोग में गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, 27 लोग घायल

Thu, 23 Jun 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 08:12 PM IST
सार

ठियोग में पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 27 लोग घायल हो गए हैं। इसमें सात लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Pickup fell into a deep gorge in Theog Shimla, 25 injured
ठियोग में गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 27 लोग घायल हो गए हैं। इसमें सात लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गाड़ी सड़क से कुछ दूरी पर ही पेड़ में फंस गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों में 26 लोग हरियाणा और एक हिमाचल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे की है जब गाड़ी में सवार को होकर 27 लोग शिमला से मंढोल की ओर जा रहे थ। यह सभी लोग छैला में होने वाले शादी समारोह में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच खोल गली के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी सड़क से दस फीट नीचे एक पेड़ में फंस गई। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना ठियोग पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। यहां सात लोगों को गंभीर चोटें होने के कारण आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। ठियोग के थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


 हादसे में घायल लोगों के नाम 
सुमित (23) पुत्र धर्मवीर निवासी गांव व डाकखाना देवरा, कैथल हरियाणा, रवि (19) पुत्र कृष्ण निवासी गांव बड़ा, देवरा कैथल हरियाणा, अर्जुन (19) पुत्र ईशम सिंह निवासी गांव देवरा कैथल हरियाणा, राजेश (30) पुत्र नोखी राम निवासी गांव उमरि जिला कुरुक्षेत्र, सुनील (22) पुत्र राजकुमार निवासी गांव रामघड़, जिला करनाल, गुरमीत (24) पुत्र पाला राम गांव केउडक जिला कैथल, बिट्टू (27) पुत्र धर्मवीर निवासी कैथल, कश्मीर सिंह (30) पुत्र रामकुमार, कैथल हरियाणा, प्रवीण (35) कुमार पुत्र जुमाराम निवासी गांव कुंजपुर करनाल हरियाणा, जोगेंद्र (45) पुत्र दयाराम निवासी कुंजपुर करनाल, विशाल (15) पुत्र गुरनाम निवासी गांव देवरा कैथल, समीर (17) पुत्र जसमेर सिंह, कैथल हरियाणा, गौरव (20) पुत्र सुभाष निवासी कैथल हरियाणा, शंटी (19) पुत्र रामेश्वर निवासी कुंजपुर करनाल हरियाणा, रणजीत सिंह (27) पुत्र बाबू राम निवासी गांव कुंजपुर करनाल, गोपाल पुत्र संजू (17) निवासी कैथल हरियाणा, रवि (30) पुत्र हुक्म सिंह निवासी कुंजपुर हरियाणा करनाल, सुरजीत सिंह (22) पुत्र बाबू राम निवासी कुंजपुर, विकास (24) पुत्र मामूराम निवासी करनाल, अंकित (19) पुत्र शशिपाल निवासी कैथल हरियाण, संदीप  (19) पुत्र मियां सिंह निवासी कैथल हरियाणा, शुभम (22) पुत्र देवानंद निवासी पेहवा कुरुक्षेत्र, शेखर (20) पुत्र राजेश निवासी कैथल हरियाणा, तरुण (18) पुत्र चरण सिंह निवासी गांव कुंजपुर करनाल, सोमनाथ (35) पुत्र पल्ला राम निवासी जिला करनाल, गोल्डी कुमार (20) पुत्र सुभाष चंद निवासी करनाल और श्यामलाल (57) पुत्र सुखराम निवासी गांव खनोखर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।  

विज्ञापन

घर की छत से गिरकर कारोबारी की मौत 

नेरवा बजार में किराने की दुकान चलाने वाले एक कारोबारी की घर के लेंटर से गिरकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हादसे के बाद दोपहर बाद तक कारोबारियों ने दुकानें बंद रखी।  जानकारी के अनुसार सुरेश तंगड़ाइक पुत्र संतोष तंगड़ाइक (46) वर्ष गांव दियांडली, डाकघर नेरवा गुरुवार सुबह किसी कारणवश घर के लेंटर से गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनकी मौत पर नेरवा के कारोबारियों ने दोपहर तक दुकानें बंद रखी। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह चौधरी ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट ने सुरेश तंगड़ाइक के निधन पर दुख प्रकट किया है। 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में एक पिकअप गाड़ी के खाई में गिरने से 25 लोग घायल हो गए हैं। सात घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed