फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pickup accident at solan, 16 injured.

हाइवे पर पलटी पिकअप, नौ बच्चों समेत 16 घायल

Thu, 26 Nov 2015 10:14 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
pickup accident at solan, 16 injured.

हिमाचल के सोलन में नियमों को ताक पर रख कर सवारियां ढो रही पिकअप (छोटा मालवाहक वाहन) एनएच 22 पर सोलन ब्रुरी के पास पलट गई। इस छोटे वाहन में 9 बच्चों समेत 16 लोगों को ठूस-ठूस कर भरा गया था। हादसे में पिकअप में सवार सभी को चोटें आई है। इसमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे हुआ। चालक तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिस कारण वाहन पलट गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से घायलों को सोलन जोनल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। घायल श्रमिक और उनके परिवार हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच में पाया कि इन सभी को एक ठेकेदार मजदूरी के लिए बिलासपुर ले जा रहा था। शिमला तक ठेकेदार उन्हें इसी गाड़ी में लेकर जाने वाला था। उसके बाद उन्हें किसी दूसरे वाहन के जरिए भेजा जाना था। हादसे के बाद पिकअप चालक व ठेकेदार दोनों ही मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां थी पुलिस, किसी ने नहीं देखा

pickup accident at solan, 16 injured.

सोलन में ही पिकअप पर श्रमिक सवार हुए थे। हैरानी की बात है कि 16 लोगों को इस वाहन में ठूस-ठूस कर भर दिया, लेकिन यातायात पुलिस या परिवहन अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी। आए दिन एनएच और संपर्क मार्गों पर ओवलोडिंग का नजारा आम रहता है, लेकिन न तो पुलिस न ही यातायात विभाग इस पर शिकंजा कस पा रहा है।

डीसी पहुंचे अस्पताल, जांच के आदेश
सूचना मिलते ही उपायुक्त सोलन मदन चौहान अस्पताल का दौरा कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्हें जानकारी दी गई कि छोटे मालवाहक वाहन में 16 लोग भरे गए थे। उपायुक्त सोलन ने मामले में तुरंत जांच के आदेश दिए। साथ ही यातायात और पुलिस को भी नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। घायल को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार की राहत राशि दी गई।

घायलों की सूची
घायलों में 27 वर्षीय दीपक बाहदुर पुत्र राम बहादुर निवासी शिवनगर आचल भैरी नेपाल को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं 30 वर्षीय बाल कृष्ण, 24 वर्षीय सूरज, 22 वर्षीय पूर्ण बहादुर, 27 वर्षीय दीपक बहादुर शामिल हैं। वहीं महिलाओं में 24 वर्षीय हीरा देवी, 28 वर्षीय आभा देवी,19 वर्षीय शांति देवी और बच्चों में 4 वर्षीय संजू, 3 वर्षीय चिंदू, 3 वर्षीय सन्नी, 4 वर्षीय गोलू, 5 वर्षीय शारदा पुत्री बालकृष्ण, 7 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री बालकृष्ण, 6 वर्षीय सीता, डेढ़ वर्षीय अंजली, 2 माह की अनमोल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed