फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Physical fitness test will be conducted from 16 june for constable recruitment in himachal

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती की तैयारी पूरी, इस दिन से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Sat, 08 Jun 2019 12:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Physical fitness test will be  conducted from 16 june for constable recruitment in himachal
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1063 पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण 16 जून से शुरू होने वाला है। पुलिस मुख्यालय ने ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद अब ऑनलाइन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान लंबाई से लेकर अन्य शारीरिक परीक्षाओं के दौरान नोटपैड के जरिये सॉफ्टवेयर पर ही सीधे जानकारी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी दर्ज होते ही सॉफ्टवेयर अपने आप ही अंक जोड़ देगा, जिससे अंक देने में गड़बड़ी नहीं होगी। भर्ती कमेटियों के सदस्याें को इस सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 16 जून से धर्मशाला, मंडी और शिमला में बाहरी परीक्षा शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Physical fitness test will be  conducted from 16 june for constable recruitment in himachal

बता दें, हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के भरे जा रहे 1063 पदों के लिए 83 हजार से ज्यादा युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें 720 पुरुष, 213 महिला कांस्टेबल के अलावा 130 चालक कांस्टेबल के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चुनाव किया जाना है।

आवेदन लेने के अंतिम दिन 72 घंटों में 24 हजार युवाओं के आवेदन आए। हिमाचल पुलिस ने पहली बार सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ऑफलाइन मोड में आवेदन करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया जाता था।

लेकिन इस बार 24 घंटे आवेदन की सुविधा के बावजूद आवेदन के लिए ज्यादा दिन रखे गए। पहले चरण में आवेदन प्राप्त होने के बाद अब मुख्यालय दूसरे चरण का काम शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed