फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   photo of all teacher will be displayed on school notice board

अब फर्जी शिक्षक हो जाए सावधान, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने लिया ये फैसला

Tue, 12 Sep 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Sep 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
photo of all teacher will be displayed on school notice board

अब ड्यूटी सबलेट करने वाले शिक्षक हो जाए सावधान। ‌शिक्षा विभाग ने बंक मारने वाले और ड्यूटी सबलेट करने वाले शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी अध्यापकों की फोटो अब नोटिस बोर्डों पर लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी अध्यापकों की फोटो अब नोटिस बोर्डों पर लगाई जाएंगी। कई जगह नियमित शिक्षकों की ओर से अपनी जगह टीचर रखने की शिकायतों के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन


शिक्षकों की फोटो कक्षा वार लगेंगी ताकि बच्चे और अभिभावक जान सकें कि कौन पढ़ा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक हफ्ते के भीतर सभी जिला उपनिदेशकों से फोटो लगाने की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि बीते वर्ष से 9वीं से 12वीं कक्षाओं में नोटिस बोर्ड पर शिक्षकों की फोटो लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कुछ दुर्गम क्षेत्रों से सबलेटिंग पर शिक्षक रखने की शिकायतें मिल रही हैं। घर बैठकर सरकार से मोटी पगार लेकर नियमित शिक्षक चंद रुपयों पर आगे शिक्षक रख रहे हैं। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। 

इस फर्जीवाडे़ से जहां सूबे में शिक्षा का स्तर गिर रहा है, वहीं सरकारी नियमों की अवहेलना हो रही है। निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों, जिला परियोजना अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को सोमवार इस बारे निर्देश जारी किए हैं। 

इन आदेशों में स्पष्ट किया है कि नोटिस बोर्ड पर शिक्षकों की फोटो ऐसी होनी चाहिए कि बच्चे उन्हें पहचान सकें। कौन शिक्षक किस कक्षा में क्या विषय पढ़ाता है, इसकी भी जानकारी नोटिस बोर्ड पर दें। एक हफ्ते में आदेशों का पालन सुनिश्चित होना चाहिए।

9वीं से 12वीं के स्कूलों में पहले ही व्यवस्था
बीते साल जून महीने में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान ने कुछ स्कूलों में सबलेटिंग पर शिक्षक रखे जाने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया था। सरकार के ध्यान में मामला लाया गया और नौवीं से जमा दो तक के स्कूलों में शिक्षकों के फोटो नोटिस बोर्ड पर लगाने के आदेश हुए। उस समय की गई जांच में प्रारंभिक स्कूलों में ऐसे मामले सामने नहीं आए थे।

अब लर्निंग आउटकम चार्ट के आधार पर पढ़ाई

photo of all teacher will be displayed on school notice board

पहली से लेकर आठवीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में अब लर्निंग आउटकम चार्ट के आधार पर पढ़ाई करवाई जाएगी। एनसीईआरटी के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने चार्ट तैयार किया है।

किस कक्षा के छात्र में पढ़ने और समझने की कितनी क्षमता है, इस बात का मूल्यांकन अब चार्ट से किया जाएगा। चार्ट में स्पष्ट किया गया है कि किस कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को विषय से संबंधित कितनी जानकारी होनी जरूरी है।

इस चार्ट के माध्यम से बच्चों को दी जा रही शिक्षा पर अभिभावक भी सीधी नजर रख सकेंगे। हर विषय और चैप्टर वाइज स्कूल में दी गई शिक्षा की जानकारी चार्ट के माध्यम से हर कक्षा में सार्वजनिक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed