{"_id":"620cf8510b1bd9106e1047a2","slug":"pg-college-dharamshala-hostel-21-students-fell-sick-due-to-food-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग से पीजी कॉलेज धर्मशाला हॉस्टल की 21 छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग से पीजी कॉलेज धर्मशाला हॉस्टल की 21 छात्राएं बीमार
Wed, 16 Feb 2022 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:52 PM IST
सार
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने कहा कि हॉस्टल के खाने और पानी के सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजी कॉलेज धर्मशाला के गर्ल्स हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग से 21 छात्राएं बीमार हो गई हैं। दो छात्राओं की हालत बिगड़ने से उन्हें धर्मशाला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अन्य 19 छात्राओं को दवाई देकर हॉस्टल भेज दिया गया। हॉस्टल की वार्डन कनिका सूद ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात करीब एक बजे पांच-छह छात्राओं की फूड प्वाइजनिंग के कारण तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह और छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी। उसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाकर छात्राओं को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उनका उपचार किया। इसके बाद 19 छात्राओं की हालत ठीक होने पर उन्हें हॉस्टल भेज दिया और दो छात्राओं को भर्ती कर लिया गया है। इस दौरान छह-सात छात्राओं की रैंडम कोरोना सैंपलिंग भी की गई, जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएमओ डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि दो छात्राओं की हालत ठीक न होने के कारण उन्हें भर्ती कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने कहा कि हॉस्टल के खाने और पानी के सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन