फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PG college dharamshala Hostel 21 students fell sick due to food poisoning

फूड प्वाइजनिंग से पीजी कॉलेज धर्मशाला हॉस्टल की 21 छात्राएं बीमार

Wed, 16 Feb 2022 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Feb 2022 06:52 PM IST
सार

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने कहा कि हॉस्टल के खाने और पानी के सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
PG college dharamshala Hostel 21 students fell sick due to food poisoning
अस्पताल में उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पीजी कॉलेज धर्मशाला के गर्ल्स हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग से 21 छात्राएं बीमार हो गई हैं। दो छात्राओं की हालत बिगड़ने से उन्हें धर्मशाला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अन्य 19 छात्राओं को दवाई देकर हॉस्टल भेज दिया गया। हॉस्टल की वार्डन कनिका सूद ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात करीब एक बजे पांच-छह छात्राओं की फूड प्वाइजनिंग के कारण तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह और छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी। उसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाकर छात्राओं को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उनका उपचार किया। इसके बाद 19 छात्राओं की हालत ठीक होने पर उन्हें हॉस्टल भेज दिया और दो छात्राओं को भर्ती कर लिया गया है। इस दौरान छह-सात छात्राओं की रैंडम कोरोना सैंपलिंग भी की गई, जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएमओ डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि दो छात्राओं की हालत ठीक न होने के कारण उन्हें भर्ती कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने कहा कि हॉस्टल के खाने और पानी के सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed