{"_id":"60df16f98ebc3eb441214ad3","slug":"petrol-price-crossed-100-in-shimla-shock-to-common-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: शिमला, चंबा और बिलासपुर में पेट्रोल के दाम पहुंचे 100 रुपये के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई: शिमला, चंबा और बिलासपुर में पेट्रोल के दाम पहुंचे 100 रुपये के पार
Sat, 03 Jul 2021 11:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:25 AM IST
सार
शिमला के विकासनगर में 100.25 और बैरियर में 100.29 रुपये लीटर पेट्रोल के दाम रहे। पेट्रोल के 100 के पार पहुंचने के साथ ही लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शिमला में 100 के पार पहुंचे पेट्रोल के दाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा पंप में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंचने के बाद अब राजधानी शिमला में भी महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजधानी के पंपों में पावर पेट्रोल 100.25 रुपये प्रतिलीटर बिका। सामान्य पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल के दामों में 0.33 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चंबा में पावर पेट्रोल 100. 32 रुपये लीटर बिका, वहीं बिलासपुर में भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंच गए।
विज्ञापन
हालांकि, डीजल के दाम शुक्रवार को नहीं बढ़े। डीजल 88.33 रुपये प्रतिलीटर बेचा गया। शिमला के विकासनगर में 100.25 और बैरियर में 100.29 रुपये लीटर पेेट्रोल के दाम रहे। पेट्रोल के 100 के पार पहुंचने के साथ ही लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी भड़ास निकाली जा रही है। उधर, सोलन में चायल में पेट्रोल 99.99 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
शहर पावर पेट्रोल के दाम
चंबा 100.32
शिमला 100.25
बिलासपुर 100
चायल 99.99
मंडी 99.22
धर्मशाला 98.60
हमीरपुर 98.13
नाहन 96.26
कुल्लू 96.69