फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   petrol, diseal price may hike in himachal.

हिमाचल में जल्द महंगा हो सकता है डीजल, पेट्रोल

Wed, 13 May 2015 03:37 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
petrol, diseal price may hike in himachal.

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ सकते हैं। हिमाचल समेत चार पड़ोसी राज्यों और यूटी चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले टैक्स में एकरूपता लाई जा रही है। इस मूल्य वर्द्धित कर (वैट) को एक बराबर करने में सहमत हैं।

विज्ञापन


ये राज्य अगली बैठक में इस पर निर्णय लेने वाले हैं। पेट्रोल-डीजल के अलावा बीड़ी-सिगरेट पर भी एक बराबर वैट करने की तैयारी में हैं। जीएसटी के तहत हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूटी चंडीगढ़ वैट में एकरूपता ला रहे हैं। वर्तमान में हिमाचल में पेट्रोल पर 27 और डीजल पर 11.50 प्रतिशत वैट लिया जा रहा है।

विज्ञापन

वैट बढ़ने से बढ़ जाएगी कीमत

petrol, diseal price may hike in himachal.

पंजाब में पेट्रोल पर वैट 30.80 प्रतिशत है। डीजल पर यह पंजाब में 12.37, हरियाणा में 12.7 और दिल्ली में 12.50 प्रतिशत है। केरल में हाल ही में हुई एक राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में सभी पड़ोसी राज्य इसे बराबर करने पर सहमत हुए हैं।

ऐसे में जिन राज्यों में वैट ज्यादा है, वे तो घटाने को तैयार नहीं हैं। जिनमें कम है, वे एकरूपता के बहाने इसे बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। प्रधान सचिव (वित्त) श्रीकांत बाल्दी ने सहमति की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed