हिमाचल में भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है नए रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 15 दिनों में दूसरी बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को फिर महंगाई का झटका दिया है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 3.13 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
इससे पहले एक मई को पेट्रोल की कीमतों में 3.96 तथा डीजल के दाम में 2.37 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से प्रभावी हो जाएंगी। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को बताया कि बीते साल अगस्त से इस वर्ष फरवरी के बीच पेट्रोलियम की कीमतों में जो कमी हुई थी उसके मुकाबले मात्र दो बार में ही पेट्रोलियम के दामों में करीब एक तिहाई की वृद्धि कर दी गई।
शिमला में ये रहेगा रेट
बीते वर्ष अगस्त से लेकर इस साल फरवरी के बीच पेट्रोल की कीमतों में 10 बार में 17.11 रुपये और डीजल की कीमतों में छह बार में 12.96 रुपये की कमी की गई थी। पिछली बार एक मई को दाम बढ़ोतरी के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, इसी के चलते ताजा बढ़ोतरी हुई।
शिमला-धर्मशाला के रेट
शिमला में शुक्रवार आधी रात से पेट्रोल 67.90 रुपये के बजाय 71.03 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। धर्मशाला में पेट्रोल 68.74 रुपये के बजाय अब 71.87 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, शिमला में डीजल 49.84 रुपये के बजाय 52.55 रुपये और धर्मशाला में 50.60 के बजाय 53.31 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।