फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Petrol and diesel rates will decrease in Himachal

हिमाचल में पेट्रोल और डीजल होगा सस्ता, सीएम ने दिए संकेत

Wed, 12 Sep 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 12 Sep 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel rates will decrease in Himachal

राजस्थान और आंध्र प्रदेश की तर्ज पर जयराम सरकार अब हिमाचल में भी आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल कीमतें कम करेगी। इसके लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की तैयारी है।

विज्ञापन


मंडी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार गंभीर है और जल्द कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य सरकार भी अपने स्तर पर कीमतों में रियायत देने पर विचार कर रही है। बसपा नेता केदार सिंह जिंदान की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि एसआईटी गठित की है। कोई दोषी पाया तो कानून के तहत कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों विंग वाला प्रदेश का पहला कालेज होगा मंडी

Petrol and diesel rates will decrease in Himachal

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में कोई पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। डॉलर में आए उछाल के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। केंद्र और राज्य सरकारें इस परेशानी से परिचित हैं।

वर्तमान में हिमाचल में पेट्रोल पर 26 फीसदी और डीजल पर 15 फीसदी वैट (मूल्य वर्धित कर) है, जिसे कम किया जाएगा। तत्पश्चात उन्होंने मंडी कालेज के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की।

इसी कालेज में पढ़ते हुए सीएम ने अपने राजनीतिक करियर का शुरुआत की थी। वहीं कॉलेज प्रबंधन की मांग पर उन्होंने एनसीसी की आर्मी के थल, जल और वायु विंग स्थापित करने की घोषणा की। तीनों विंग वाला मंडी कॉलेज प्रदेश का पहला कॉलेज होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed