फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Petrol and Diesel Prices in Himachal are more than Punjab and Haryana

हरियाणा, पंजाब से महंगा हो जाएगा हिमाचल में डीजल-पेट्रोल

Wed, 25 Sep 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Sep 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel Prices in Himachal are more than Punjab and Haryana
Petrol-diesel price

वैट बढ़ाने के बाद हिमाचल में पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। हिमाचल में पेट्रोल का दाम वर्तमान में 72.26 रुपये और डीजल 63.01 रुपये के आसपास है। वहीं, हरियाणा में पेट्रोल 73.09 और डीजल 63.85 रुपये और पंजाब में पेट्रोल 74.62 और डीजल 66.58 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर हिमाचल में पेट्रोल डीजल के दाम में दो से ढाई रुपये की वृद्धि होती है तो इससे सूबे में पेट्रोल डीजल पड़ोसी राज्यों से ज्यादा महंगा मिलेगा। हालांकि सरकार दावा कर रही है कि पेट्रोल और डीजल हिमाचल में महंगा नहीं होगा। आधिकारिक रूप से इस मामले पर अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन विभाग जो प्रस्ताव कैबिनेट के सामने ले गया था उसके हिसाब से अगर सरकार रेट बढ़ाती है 25 करोड़ रुपये प्रति महीने के राजस्व नुकसान की भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन


नवरात्रों में हिमाचल सरकार प्रदेश की जनता को एक बड़ा झटका देने की तैयारी में है। अक्तूबर के पहले हफ्ते से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने पेट्रोल पर 1.9 और डीजल पर 2.04 फीसदी वैट बढ़ोतरी लागू करने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने पिछली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जनता से 10 दिन में वैट दरों में बदलाव पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद नई दरों की अधिसूचना जारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed