हिमाचल में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 82 पैसे और डीजल के दाम में 61 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने अगस्त 2014 के बाद पहली बार दोनों ईंधनों के दाम में इजाफे की घोषणा की है।
बढ़ी हुई कीमतें रविवार आधी रात से लागू हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के रुझान को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया। इससे पहले लगातार तेल की कीमतों में गिरावट आ रही थी। मगर अब इनके दामों में हल्का इजाफा हुआ है।
शिमला में सोमवार से एक लीटर पेट्रोल की कीमत 61.22 रुपये होगी, जबकि डीजल 47.06 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।
कब कितना कम हुए रेट
पेट्रोल, डीजल में रविवार को गई वृद्धि से पहले अगस्त, 2014 से अब तक पेट्रोल की कीमतों में दस बार और अक्तूबर, 2014 से अब तक डीजल की कीमत में छह बार कटौती की जा चुकी है।
इस मूल्य वृद्धि के बाद भी पेट्रोल की कीमत सितंबर, 2010 के बाद से सबसे कम है, जबकि डीजल की कीमत मार्च, 2013 से निचले स्तर पर है। कुल मिलाकर, अगस्त से पेट्रोल के दाम 17.11 रुपये प्रति लीटर और अक्तूबर से डीजल के दाम 12.96 रुपये प्रति लीटर तक घटाए जा चुके हैं।
कीमतों में कटौती और अधिक हो सकती थी, लेकिन लगातार चार बार उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। सरकार ने पेट्रोल पर कुल उत्पाद शुल्क 7.75 रुपये लीटर और डीजल पर 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया।
अब ये रहेंगे नए रेट
इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने की वजह से लगातार 10 बार पेट्रोल की कीमतें घटी थीं। डीजल के दाम भी खासे कम हुए थे। गौरतलब है कि बीते तीन फरवरी को पेट्रोल की कीमत 2 रुपये 42 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 2 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर घटाई गई थी।
शिमला में अब पेट्रोल 61.22 रुपए प्रति लिटर जबकि डीजल 47.06 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। वहीं धर्मशाला में पेट्रोल 62.72 जबकि डीजल 48.31 रुपए प्रति लीटर के अनुसार मिलेगा।