फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   personnel department himachal: eight IAS officers retirement in 2023 in himahal pradesh

कार्मिक विभाग: पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह सहित आठ आईएएस अगले साल होंगे रिटायर

Fri, 05 Aug 2022 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Aug 2022 12:18 PM IST
सार

31 दिसंबर 2022 को वर्तमान मुख्य सचिव आरडी धीमान सेवानिवृत्त होंगे। इनके अलावा आईएएस हंसराज चौहान सितंबर और अश्वनी चौधरी अक्तूबर 2022 में सेवानिवृत्त होंगे। 

विज्ञापन
personnel department himachal: eight IAS officers retirement in 2023 in himahal pradesh
राम सुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह सहित आठ आईएएस अधिकारी वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होंगे। दस विभागाध्यक्षों का सेवाकाल भी अगले वर्ष पूरा हो जाएगा। वीरवार को कार्मिक विभाग की ओर से वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सेवानिवृत्त होने वाले यह अधिकारी वर्तमान में वित्त, पशुपालन, आयुष, बागवानी, जल शक्ति, श्रम, युवा सेवाएं एवं खेल, तकनीकी शिक्षा और पर्यटन विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


प्रशासनिक विभाग के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह जुलाई 2023, वित्त सचिव अक्षय सूद अगस्त, सचिव पशुपालन और सहकारिता डॉ. अजय कुमार शर्मा जनवरी, सचिव आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल, लोकायुक्त राजीव शर्मा अक्तूबर, सचिव बागवानी, जलशक्ति, तकनीकी शिक्षा अमिताभ अवस्थी जुलाई, निदेशक पर्यटन अमित कश्यप दिसंबर, निदेशक खाद्य आपूर्ति कल्याण चंद मार्च और निदेशक विजिलेंस व विशेष सचिव गृह एवं विजिलेंस राकेश शर्मा अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा वन विभाग के प्रमुख अजय श्रीवास्तव जनवरी 2023, निदेशक मत्स्य सतपाल मेहता जून, निदेशक दंत चिकित्सा डॉ. अजय सिंह चौहान मई, जल शक्ति विभाग में चीफ इंजीनियर कांगड़ा जोन सुनील कनोत्रा मई, चीफ इंजीनियर हमीरपुर जोन शाम कुमार शर्मा अप्रैल, लोकनिर्माण विभाग में इंजीनियर इन चीफ प्रोजेक्ट अर्चना ठाकुर फरवरी, चीफ इंजीनियर वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट पवन कुमार शर्मा मई, चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई दीपक कुमार शर्मा सितंबर और निदेशक सैनिक कल्याण हमीरपुर मदन शील शर्मा मार्च 2023 में सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव आरडी धीमान दिसंबर 2022 में होंगे सेवानिवृत्त
31 दिसंबर 2022 को वर्तमान मुख्य सचिव आरडी धीमान सेवानिवृत्त होंगे। इनके अलावा आईएएस हंसराज चौहान सितंबर और अश्वनी चौधरी अक्तूबर 2022 में सेवानिवृत्त होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed