{"_id":"60f689108ebc3e79b8795ebf","slug":"person-in-bhatka-village-died-due-to-flowing-into-the-nala-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: भटका गांव के व्यक्ति की नाले में बहने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: भटका गांव के व्यक्ति की नाले में बहने से मौत
Tue, 20 Jul 2021 08:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:23 PM IST
सार
पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक18 जुलाई को घर से काम के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा। इसी बीच घर के नजदीक करीब 500 मीटर की दूरी पर एक नाले में उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत पंचायत कोपड़ा के गांव भटका में एक युवक की नाले में बहने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल कुमार (37) पुत्र कर्म चंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक कमल कुमार 18 जुलाई को घर से काम के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। कइ जगह तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच सोमवार शाम को घर के नजदीक करीब 500 मीटर की दूरी पर एक नाले में उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान मीनू देवी की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को शव का नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है। माना जा रहा है कि 18 जुलाई को क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान युवक नाले में पानी के बहाव की चपेट में आ गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो लड़के छोड़ गया हैं। पंचायत प्रधान मीनू रानी ने बताया कि मृतक युवक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन