{"_id":"5e7cbdd68ebc3e6fbe7cc9cd","slug":"person-died-due-to-explosion-dead-body-found-mangle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार धमाका होने से व्यक्ति की मौत, क्षत-विक्षत मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार धमाका होने से व्यक्ति की मौत, क्षत-विक्षत मिला शव
Thu, 26 Mar 2020 08:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लंज (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, लंज (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की अपर लंज पंचायत में जोरदार धमाका होने से व्यक्ति की मौत हो गई। राजेश कुमार के पिता सुभाष चंद ने पुलिस को बताया कि रात 1:30 बजे उनके घर के पास जोरदार धमाका हुआ। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो उनके बेटे का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि राजेश कुमार (नथू) शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन आठ सालों से उसकी पत्नी उससे अलग अपने मायके में रह रही थी। 12 दिन पहले ही उसके छोटे भाई की भी शादी हुई है। पुलिस के अनुसार पोटाशियम के फटने का मामला हो सकता है। फोरेंसिक टीम के आने व जांच करने के बाद ही पता चल सकता है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह अपनी टीम के साथ मामले की तह तक जाने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि पूरी छानबीन के वाद ही मामले की तह तक जाया जा सकता है।
विज्ञापन