{"_id":"7caac0864f394b9821668b0c67659b92","slug":"peoples-of-shimla-will-not-get-water-supply-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजनाओं में भरी गाद, नहीं मिलेगी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजनाओं में भरी गाद, नहीं मिलेगी पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 27 Jul 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
राजधानी के कई इलाकों में रविवार को पीने के पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। बारिश की वजह से पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है। शनिवार को गिरि पेयजल योजना में दिन के समय पंपिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अश्वनी खड्ड में भी बार-बार पंपिंग प्रभावित हुई। शनिवार शाम को नगर निगम ने चौड़ा मैदान जोन में पानी की सप्लाई नहीं दी। टुटू, बालूगंज, समरहिल, पांजडी, ओल्ड बैरियर और चौड़ा मैदान के आसपास पेयजल आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में रविवार को पानी की सप्लाई देने का नगर निगम ने दावा किया है। नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि अगर रविवार सुबह आईपीएच से पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं मिली तो कई क्षेत्रों में सुबह के समय कट लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता प्रीत मोहिंद्र सिंह ने कहा है कि गाद भरने से पंपिंग प्रभावित हो रही है।