फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People will have to wait for ice skating in Shimla

Ice Skating Shimla: शिमला में आइस स्केटिंग के लिए लोगों को अभी करना होगा इंतजार

Sun, 04 Dec 2022 12:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 12:01 PM IST
सार

 शिमला आइस स्केटिंग क्लब को रिंक मैदान में मिट्टी बिछाने के बाद इसे समतल करने के लिए रोलर भी नहीं मिल रहा। रिंक के समतल होने के बाद ही इसमें पानी भरकर बर्फ जमाने का कार्य शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
People will have to wait for ice skating in Shimla
आइस स्केटिंग रिंक शिमला - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला में आइस स्केटिंग के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। रात के समय छा रहे बादलों के कारण रिंक में बर्फ जमाने के लिए अनुकूल तापमान नहीं बन पा रहा है।शिमला आइस स्केटिंग क्लब को रिंक मैदान में मिट्टी बिछाने के बाद इसे समतल करने के लिए रोलर भी नहीं मिल रहा। रिंक के समतल होने के बाद ही इसमें पानी भरकर बर्फ जमाने का कार्य शुरू किया जाएगा। क्लब के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम के पास पैसा जमा करवा दिया था लेकिन रोलर चालक के बीमार होने से रिंक के समतल करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन


रिंक पर मिट्टी के ऊपर बजरी बिछा दी है। रिंक के चारों ओर रोक लगाकर इसमें पानी भरकर बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बर्फ जमाने के लिए रात के समय शून्य या इससे कम तापमान रहना जरूरी होता है। इसके बाद ही बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। एक बार बर्फ की परत जम जाने पर लगातार रात को मौसम साफ रहने के बाद इस पर एक के बाद एक बर्फ की परतें जमने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है जिससे बर्फ ठोस होती है। इसके बाद स्केटिंग की जा सकती है। शिमला आइस स्केटिंग रिंक में बीते साल 16 दिसंबर को स्केटिंग शुरू हुई थी।
विज्ञापन


घटने लगे हैं स्केटिंग के सत्र 
राजधानी शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में प्राकृतिक तरीके से बर्फ जमाई जाती है। इसमें साल दर साल स्केटिंग के होने वाले सत्रों में कमी आ रही है। 2010-11 में 88 सत्र हुए थे। वर्ष 2016-17 में सबसे कम 11 सत्र हुए। साल 2017-18 में 6, 2018-19 में 51 और 2019-20 के सीजन में 59 और 2021-22 में स्केटिंग के सत्र 52 सत्र हु थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed