फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people warn HRTC

बस सेवा बहाल न हुई तो देंगे धरना

Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
people warn HRTC
किसान सभा ने निगम प्रबंधन को चेताया
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर बस सेवा शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। सोलन-पीरन ठूंड रूट पर बंद की गई बस सेवा को लोगों ने जल्द बहाल करने की मांग की है। किसान सभा ने धमकी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर बस सेवा बहाल नहीं की तो हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रमुख कार्यालय शिमला के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
किसानसभा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने कहा कि सोलन-पीरन ठूंड बस सेवा राजनीति का शिकार हो गई है। कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में 20 सालों से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व है जबकि सत्ता में भाजपा है। अब तक आठ बार यह बस सेवा बंद हो चुकी है। इससे पीरन और सतलाई पंचायत के सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मशोबरा ब्लॉक के सिरमौर की सीमा के साथ लगते क्षेत्र के किसान सोलन मार्केट से जुड़े हैं।
विज्ञापन

पीरन और सतलाई पंचायत के लोगों को सिरमौर के जघेड़ तक जाने के लिए निजी गाड़ी करनी पड़ती है। इसमें चार से पांच सौ रुपये खर्चा आता है। जघेड़ से ही सोलन के लिए बस पकड़नी पड़ती है। बताया कि सोलन-पीरन बस सेवा जनवरी 1995 को आरंभ की गई थी। इसके बंद होने से विशेषकर गरीब लोगों को सोलन मंडी पहुंचना मुश्किल हो रहा है। एचआरटीसी सोलन कार्यालय से बताया गया कि डिपो की काफी बसें कंडम हो चुकी हैं। घाटे में चलने वाले रूटों को अभी बंद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed