फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People stunned to hear the sound of helicopter blast in himachal border

हेलीकॉप्टर के धमाके की आवाज सुन सहम गए लोग, हादसे में तीन की मौत

Thu, 22 Aug 2019 11:07 AM IST
Krishan Singh तिलक राज कायथ, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
तिलक राज कायथ, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
People stunned to hear the sound of helicopter blast in himachal border
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल और उत्तराखंड सीमा पर बुधवार सुबह बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत लेकर आया हेलीकॉप्टर खुद ही हादसे का शिकार हो गया। आराकोट में स्पैन की तार में हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर उलझा और जोरदार धमाका हुआ।

विज्ञापन


धमाके की आवाज से उत्तरकाशी जिले और हिमाचल सीमा के साथ सटे गांव के लोग खौफजदा हो गए। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव घटनास्थल पर क्षत-विक्षत हालत में मिले।
विज्ञापन


बुधवार को आराकोट में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद धमाका हुआ तो आसपास क्षेत्रों के लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हर कोई स्तब्ध था कि यह धमाका कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचा हेलीकॉप्टर क्रैश होने का जैसे ही ग्रामीणों को अंदेशा हुआ तो वे तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।  

नेटवर्क ढूंढते पहाड़ी पर चढ़े लोग, फिर दी प्रशासन को सूचना

People stunned to hear the sound of helicopter blast in himachal border

क्षेत्र में यातायात, बिजली और मोबाइल नेटवर्क न होने से लोग काफी देर चिंतित रहे। प्रशासन से संपर्क साधने के लिए नेटवर्क ढूंढते-ढूंढते लोग एक पहाड़ी पर पहुंचे और हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन, एसीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मौके की ओर रवाना हुए, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कें होने के कारण राहत दल को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की मदद के लिए कुल चार हैलीकॉप्टर तैनात किए थे, जिनमें से एक बुधवार को आराकोट के पास क्रैश होकर ब्लास्ट हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed