{"_id":"66b2231df18fa4287809995a","slug":"people-sleeping-on-footpath-with-children-were-shifted-to-night-shelter-shimla-news-c-19-sml1001-390629-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बच्चों के साथ फुटपाथ पर सो \nरहे लोग रैन बसेरे में पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बच्चों के साथ फुटपाथ पर सो रहे लोग रैन बसेरे में पहुंचाए
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में रात को चलाया अभियान
10 बच्चों समेत फुटपाथ पर सोये मिले 22 लोग
रैन बसेरे में निशुल्क रह सकते हैं आवासहीन लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रैन बसेरे की सुविधा होने के बावजूद बच्चों समेत कई लोग फुटपाथ, बस अड्डे पर सोकर रात गुजार रहे हैं। नगर निगम की टीम ने सोमवार देर रात पुलिस के साथ मिलकर शहरभर में अभियान चलाया और 22 लोगों को रैन बसेरे में पहुंचाया।
नगर निगम के अनुसार पुराने बस अड्डे, लिफ्ट, पंचायत भवन के पास कई लोग खुले में सो रहे थे। ज्यादातर लोग प्रवासी थे। इनके पास छोटे बच्चे भी थे। गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने इन्हें रैन बसेरे की जानकारी दी। कहा कि लक्कड़ बाजार स्थित रैन बसेरे में बिना कोई शुल्क दिए रात गुजारने की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में फुटपाथ पर न सोएं। हालांकि, कुछ लोग रैन बसेरे में जाने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह फुटपाथ पर ही सोकर रात गुजार लेंगे। निगम टीम ने कहा कि फुटपाथ पर सोने की अनुमति नहीं है। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी लोगों को गाड़ी में बिठाकर लक्कड़ बाजार रैन बसेरे में पहुंचाया गया। नगर निगम के कार्यकारी संयुक्त आयुक्त डॉ. चेतन चौहान ने कहा कि इस अभियान के दौरान कुल 22 लोग रैन बसेरे पहुंचाए हैं। इनमें दस छोटे बच्चे हैं। सात महिलाएं और पांच पुरुष भी शामिल हैं। कहा कि लोगों को यदि फुटपाथ पर रात के समय ऐसे लोग मिलते हैं तो इसकी सूचना नगर निगम को दी जा सकती है।