फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   People returned from external states in quarantine will get health check twice

क्वारंटीन में रखे बाहरी राज्यों से लौटे लोगों की दो बार होगी स्वास्थ्य जांच

Fri, 08 May 2020 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
People returned from external states in quarantine will get health check twice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बाहरी राज्यों से हिमाचल पहुंचे लोगों की दिन में दो बार स्वास्थ्य जांच होगी। सरकार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह 10 बजे इन लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। औषधालय बंद होने से पहले एक बार फिर इनकी जांच करनी होगी। हिमाचल में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें खांसी-जुकाम, बुखार जैसे कोरोना के लक्षण नहीं हैं, लेकिन वे पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


इसके चलते इन लोगों पर खास निगरानी रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हिमाचल में बाहरी राज्यों से हर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं, जिनमें अभी तक कोई लक्षण नहीं आए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने जनता से अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग स्वयं को होम कवारंटीन करें और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed