Parking Shimla: शिमला शहरवासियों को मिलेगी 12 पार्किग की सुविधा, 335 वाहन हो सकेंगे पार्क
आम जनता को पार्किंग सुविधा देने के लिए नगर निगम ने टेंडर कॉल कर दिए हैं। इसी महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। अक्तूबर से लोगों को इनकी सुविधा मिल जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला शहवासियों को जल्द ही 12 नई पार्किंग की सुविधा मिलने वाली है। उपनगरों में बनीं इन पार्किंग में 335 वाहन पार्क हो सकेंगे। आम जनता को सुविधा देने के लिए नगर निगम ने टेंडर कॉल कर दिए हैं। इसी महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। अक्तूबर से लोगों को इनकी सुविधा मिल जाएगी। लोगों को सस्ती घरेलू दरों पर इन पार्किंग की सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने मासिक शुल्क 800 रुपये तय किया है। ढली और विकासनगर में सबसे ज्यादा पार्किंग की सुविधा लोगों को मिलेगी। इनमें हाल ही में बनी नगर निगम की ढली पार्किंग भी शामिल है।
इसमें 100 गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार 24 सितंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद इनका आवंटन कर दिया जाएगा। नगर निगम शहर में अक्तूबर तक येलो लाइन पार्किंग की भी सुविधा लोगों को देगा। इनके टेंडर भी कॉल कर दिए गए हैं। शहर में 1800 से अधिक गाड़ियों को येलो लाइन पार्किंग की सुविधा दी जानी है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली का कहना है कि शहर में बनी सभी नई पार्किंग की सुविधा लोगों को जल्द देने की तैयारी है।
कहां कितनी गाड़ियों की पार्किंग पार्किंग वाहन क्षमता
ढली 100
हाउसिंग बोर्ड कालोनी संजौली 5
स्टोक्स प्लेस 14
लंबा क्वार्टर टुटीकंडी 15
ढींगूधार संजौली 40
विकासनगर 12
कालीमाता मंदिर विकासनगर 10
कालीमाता मंदिर विकासनगर (बैक) 42
नवबहार 42
कोमली बैंक शिमला 30
फागली क्लब नाभा 14
स्टील पार्किंग लोअर ढली 11