Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People of Chalonthi will protest for their rights on Republic Day

Shimla News: गणतंत्र दिवस पर हकों के लिए प्रदर्शन करेंगे चलौंठी के लोग

Sat, 25 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People of Chalonthi will protest for their rights on Republic Day
एनचएआई और निजी कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

बोले, फोरलेन के निर्माण से घरों को हो रहा नुकसान, अवैध डंपिंग हो रही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के चलौंठी क्षेत्र के लोग 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन फोरलेन निर्माण के कारण हो रही समस्याओं, भवनों को हो रहे नुकसान और अवैध डंपिंग के खिलाफ चलौंठी में किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए कि निर्माण कंपनी चलौंठी में हुए भवन के नुकसान का मुआवजा देने की बजाय अब उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।

गावर कंस्ट्रक्शन ने पहले समझौते के तहत स्थानीय लोगों को हुए नुकसान के लिए किराये का भुगतान किया था लेकिन अब कंपनी ने समझौते के नवीनीकरण से इन्कार कर दिया है और मकान मालिक पर दबाव बना रही है कि वह अपने असुरक्षित भवनों को कंपनी के मजदूरों को किराये पर दें।पिछले साल चलौंठी में भूस्खलन के कारण एक चार मंजिला भवन को खतरा हो गया था। नगर निगम ने उस भवन में रह रहे नौ परिवारों को तुरंत भवन खाली करने का आदेश दिया था। यह भवन उस स्थान पर है जहां फोरलेन के लिए सुरंग निर्माण का कार्य चल रहा था। सुरंग निर्माण के चलते भवन में दरारें आनी शुरू हो गई थीं और बारिश के बाद भूस्खलन होने से भवन की नींव कमजोर हो गई। नगर निगम ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के दौरान गलत तरीके से खुदाई की जा रही है जिससे भवनों को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा अवैध तरीके से मलबा डंप करने से गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

चलौंठी के प्रधान कंशी राम भट्टी ने आरोप लगाया कि गावर कंस्ट्रक्शन स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है। घर असुरक्षित घोषित करने के बाद लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं, फिर भी कंपनी हमारी संपत्ति को मजदूरों के लिए मांग रही है जो अनुचित है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम, एडीसी और डीसी से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब चलौंठी के लोग 26 जनवरी को फोरलेन का निर्माण कार्य रोकने, अवैध कचरा डंपिंग बंद करने और भवनों को हो रहे नुकसान को रोकने की मांग के साथ प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा लोगों की प्रमुख मांगों में मुआवजा देने, असुरक्षित भवनों को सुरक्षित बनाने, गलत तरीके से खुदाई और निर्माण कार्य रोका जाए, प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article