फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people fight with each other in front of mayor shimla

एंबुलेंस रोड पर हंगामा, कसुम्पटी में मेयर के सामने लोगों में धक्कामुक्की

Tue, 16 Jan 2018 01:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 16 Jan 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
 people fight with each other in front of mayor shimla

मेयर के कसुम्पटी दौरे के दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों में धक्कामुक्की हो गई। महिलाएं भी आपस में भिड़ गईं। करीब बारह बजे मेयर यहां पहुंचीं। कुसुम सदरेट अभी सचिवालय सहकारी कर्मचारियों की सोसायटी में पहुंची ही थी कि जीवणू कॉलोनी के लोगों ने उन्हें घेर लिया। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि  सोसायटी ने उनका रास्ता रोक रखा है। कॉलोनी के दो हजार से अधिक लोगों को अभी तक एंबुलेंस रोड की सुविधा नहीं मिल पा रही। वार्ड पार्षद राकेश चौहान भी इनके समर्थन में खड़े हो गए। 
विज्ञापन


बोले- कॉलोनी में यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे पीठ पर उठाकर करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि यहां रोड नहीं, सड़क है लेकिन यह सोसायटी के बीच से गुजरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के लोग न तो इस सड़क को आगे कॉलोनी तक बनने दे रहे है और न ही कॉलोनी के लोगों के लिए सोसायटी तक बनी सड़क पर एंबुलेंस चलने देते हैं। सड़क पर गेट लगाकर इसे बंद कर दिया जाता है। 

खेल विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक एसएस ओक्टा ने कहा कि सोसायटी के लोग उन्हें विदेशी समझते हैं। इसलिए एंबुलेंस रोड आगे कॉलोनी में नहीं ले जाने देते। पुष्पा देवी ने कहा कि पांच मीटर रास्ता सोसायटी ने रोक रखा है। यदि ये खुल जाए तो पूरी कॉलोनी एंबुलेंस रोड से जुड़ जाएगी।

धक्कामुक्की के बाद बैठक का बहिष्कार

 people fight with each other in front of mayor shimla

समय- दोपहर 12:05 मिनट। सड़क पर बरपे हंगामे के बीच सोसायटी और कॉलोनी के लोगों के धक्कामुक्की तक नौबत आ गई। इसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर ने मामला शांत किया और कहा कि बैठकर इस मामले पर चर्चा हो।

सोसायटी में बने एक भवन के परिसर में बैठक भी शुरू हो गई। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि सोसायटी ने उनका रास्ता रोक रखा है, इसे बहाल किया जाए। उधर, सोसायटी के लोग ये मानने को तैयार नहीं थे। मेयर के सामने ही कॉलोनी और सोसायटी की महिलाएं भी आपस में भिड़ गई। बाद में कॉलोनी के लोग बैठक छोड़कर बाहर चले गए।

सोसायटी बोली : हमारी सिक्योरिटी खत्म हो जाएगी
एंबुलेंस रोड न देने को लेकर सोसायटी की सफाई ये है कि सड़क कॉलोनी में जाने से उनकी सोसायटी में गाड़ियों की संख्या तो बढ़ेगी ही, साथ ही सिक्योरिटी भी खत्म हो जाएगी। सोसायटी में रहने वाले इंदू रमेश शर्मा, अनिल कुमार ने कहा कि प्राइवेट सोसायटी में रास्ते नहीं होते। बोले, जब कॉलोनी बनी थी तो एंबुलेंस रोड के लिए जगह छोड़नी चाहिए थी। अब हम क्यों जगह दें। सोसायटी के पदाधिकारी एसआर चौहान ने कहा कि हम एंबुलेंस रोड कॉलोनी को नहीं जाने देंगे। मेयर ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बैठक कर इसे सुलझाने की बात कही। इसके बाद मेयर दौरा खत्म कर लौट गईं।

पार्क का लिया जायजा
इससे पहले मेयर ने रानी मैदान में बन रहे पार्क का जायजा लिया। साथ ही सोसायटी और जीवणू कॉलोनी के लोगों की समस्याएं जानीं। इस दौरान डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, एसई धर्मेंद्र गिल, निगम अभियंता विजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचआर ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed