{"_id":"617049b302d8971e20600d24","slug":"people-demand-to-restrat-bus-service-shimla-news-sml387783532","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनलोग रूटीन पर बस सेवा बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनलोग रूटीन पर बस सेवा बहाल करने की मांग
विज्ञापन
People Demand to Restrat Bus Service
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही है परेशानी
पुराने बस अड्डे से आईएसबीटी, कनलोग, खलीनी, टालैंड होते चलती थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में आउटर रिंग रोड को सर्कुलर रोड से जोड़ने वाली कनलोग रूटीन बस सेवा बंद होने से टुटीकंडी बाईपास के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस साल लॉकडाउन के समय बस सेवा बंद की गई थी और अब तक इसे बहाल नहीं किया है।
पुराने बस अड्डे से यह बस टुटीकंडी क्रॉसिंग, आईएसबीटी, फागली, टुटीकंडी, रामनगर, कनलोग, खलीनी, टालैंड, हिमलैंड होते पुराने बस अड्डे के बीच पूरे दिन संचालित की जाती थी। बस सेवा बंद होने के कारण कर्मचारियों और स्कूल कालेज के छात्रों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिमला जन विकास मंच के संयोजक सुभाष वर्मा का कहना है कि बस सेवा बहाल करने के लिए कई बार प्रशासन के आग्रह किया गया है।
बस सेवा बंद होने के कारण न सिर्फ आउटर रिंग रोड के आसपास रहने वाले लोगों बल्कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कनलोग श्मशान घाट आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। लांग रूट की बसें यहां नहीं रुकती जिसके कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। एचआरटीसी प्रबंधन से आग्रह है कि जल्द से जल्द इस बस सेवा को बहाल किया जाए ताकि परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिल सके। वहीं एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के अड्डा इंचार्ज रामानंद ठाकुर ने बताया कि अगले हफ्ते से कनलोग रूटीन पर बस सेवा बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।