{"_id":"6728e5eb0e79abdce10ed670","slug":"people-danced-on-such-moonjare-jogi-jawana-be-nati-in-peeran-mela-shimla-news-c-19-sml1001-434494-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पीरन मेले मेें ऐसी मूंजरे जोगी \nजवाना बे नाटी पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पीरन मेले मेें ऐसी मूंजरे जोगी जवाना बे नाटी पर झूमे लोग
विज्ञापन
पीरन में भैया दूज पर हुआ मेले का आयोजन
राजेश ने दमादम मस्त कलंदर गाकर बटोरी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। भैया दूज पर मशोबरा ब्लॉक के पीरन में जुन्गा देवता के नाम पर मनाया जाने वाला मेला शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया।
शोभा यात्रा में सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जैईश्वरी कलामंच के कलाकारों ने पहाड़ी गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर प्रसिद्ध लोक गायिका रोशनी जस्टा ने सिरमौर गीत ऐसी मूजरे जोगी जवाना बे छेड़ू चोजोरी गोरखीय गीत गाकर खूब वाहवाही बटोरी। इनके अलावा राजेश धालटा ने दमादम मस्त कलंदर और छाप तिलक सब छिनी रे मोहे नैना मिलाए गीत गाए। चेतन गर्ग और दल की प्रभारी रोशनी जस्टा ने गोरखा स्वांग निकाल कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कलाकार रीता, दीया कौशिक, लता ठाकुर ने मंडियाली, सिरमौरी और शिमला जिले में गाई जाने वाली नाटियों की प्रस्तुति दी। मनोज ने पारंपरिक झूरी, गंगी सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान किरण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मेला आयोजक समिति को दस हजार रुपये देने की घोषणा की। मेला समिति के प्रधान अतर सिंह ठाकुर ने कहा कि भैयादूज पर पीरन में पीठासीन देवता जुन्गा के नाम पर कालांतर से मेला लग रहा है। इसमें सबसे पहले 22 टीका के स्थान पर स्थानीय देवता के गुर से मेले की इजाजत ली जाती है। तत्पश्चात मेला आरंभ होता है।
विज्ञापन
गांव के वरिष्ठ नागरिक दया राम वर्मा और दौलत राम मेहता ने कहा कि मेले को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान दयाराम वर्मा, अतर सिंह ठाकुर दौलत राम मेहता, मोहन वर्मा, चुन्नी लाल ठाकुर, जबर सिंह ठाकुर, खजान सिंह वर्मा, सुरेश शर्मा, हंस राज वर्मा, रामगोपाल मेहता, नेत्र सिंह वर्मा, शुभम वर्मा, नीरज ठाकुर, अंकुश ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।