{"_id":"682dc6908d57bda0d60bc267","slug":"people-cried-and-said-that-the-society-took-away-all-the-money-earned-by-working-as-laborers-shimla-news-c-19-sml1001-537928-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रोते हुए लोग बोले, मजदूरी कर \nकमाए सारे पैसे ले गई सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रोते हुए लोग बोले, मजदूरी कर कमाए सारे पैसे ले गई सोसायटी
विज्ञापन
भरोसा कर लगाया पैसा, मिला धोखा
मजदूर, किसान समेत सेवानिवृत्त इंजीनियर तक हुए ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। खेतीबाड़ी, मजदूरी करने वाले से लेकर नौकरीपेशा और सेवानिवृत्त कर्मचारी तक सैकड़ों लोग ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी में पैसा लगाकर ठगी का शिकार हुए हैं। राजधानी में पहली बार सोसायटी के खिलाफ सड़क पर उतरे इन लोगों ने अपना दर्द बयां किया। कुछेक महिलाओं के आंसू तक छलक पड़े।
धरने में पहुंचे कई लोग ऐसे थे जिन्होंने कई साल मजदूरी और खेतीबाड़ी कर बचाया पैसा सोसायटी में निवेश कर रखा है। कुछ लोगों को इस साल सितंबर में पैसा वापस मिलना था। लेकिन इससे पहले ही सोसायटी गायब हो गई। सोसायटी ने एफडी से लेकर सुकन्या जैसी कई योजनाएं भी चला रखी थीं। कुछ लोगों ने एफडी कर पांच साल में पैसा डबल करने के लिए निवेश किया था तो कुछेक अपनी बेटियों के नाम से पैसा जमा करवा रहे थे। प्रदर्शन में सोसायटी के वह एजेंट भी पहुंचे थे जो खुद निवेश के साथ अपने परिवार या गांव के लोगों का पैसा निवेश करवा रहे थे। बोले कि सोसायटी ऐसी ठगी करेगी इसकी भनक तक नहीं लगी। खुद का पैसा तो गया ही साथ ही रिश्तेदारों और गांव के लोगों का लाखों रुपया भी डूब गया। अब यह लोग उनसे पैसा मांग रहे हैं।
किसने क्या कहा...
लोगों का पौने दो सौ करोड़ रुपया फंसा
सोसायटी के पास हिमाचल के लोगों का करीब पौने दो सौ करोड़ रुपया फंस गया है। सरकार को इसके लिए सख्त कदम उठाना चाहिए। सोसायटी पर कार्रवाई होनी चाहिए। हमारी मांग है कि बडस एक्ट लागू किया जाए ताकि निवेशकों को उनके अधिकार मिल सके।
विज्ञापन
-सोहन सिंह, सोसायटी एजेंट
सोसायटी ने लूट लिया पेंशन का पैसा
सोसायटी में नौ महीने से लगातार पैसा जमा करवा रहा था। इस पैसे का अच्छा रिटर्न मिलेगा, इस उम्मीद में कोई किस्त नहीं तोड़ी। पेंशन से मिले पैसे जमा किए थे। लेकिन अचानक सोसायटी गायब हो गई। करीब 33 हजार रुपया भी डूब गया है।
-बलदेव सिंह, सेवानिवृत सहायक अभियंता बिजली बोर्ड
मजदूरी कर कमाए थे 1.75 लाख रुपये
मैं पेंटर का काम करता हूं। मेहनत मजदूरी कर कमाया पैसा छह साल से सोसायटी में निवेश कर रहा था। करीब 1.75 लाख रुपये जमा कर चुका था लेकिन सारी कमाई बेकार चली गई। गांव से नौ और लोगों ने भी इस सोसायटी में पैसे लगाए थे।
-निक्का राम, पेंटर, ठियोग
दिहाड़ी लगा कमाए एक लाख गंवाए
दिहाड़ी-मजदूरी कर मैंने एक लाख रुपया जोड़ा था। किसी ने सोसायटी में पैसा डबल करने स्कीम बताई। पिछले साल अगस्त में एक लाख रुपये सोसायटी के खाते में डाल दिए। इसके अलावा 2500 रुपये भी जमा कर रही थी। अब पैसा मिलेगा या नहीं, कोई पता नहीं।
-संतोषी, निवासी घोड़ाचौकी
खेती से बचा पैसा कर रहा था निवेश
सोसायटी के एजेंट ने पैसा डबल करने की गारंटी दी थी। मैंने भी खेतीबाड़ी से कुछ बचत कर सोसायटी में पैसा लगाना शुरू किया। 2019 से हर माह 500 रुपये जमा कर रहा था। यह सारी बचत सोसायटी लेकर गायब हो गई। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-रूपलाल, निवासी क्यारकोटी
घरों में काम कर जुटाया था पैसा, मिला धोखा
कई पड़ोसियों और परिचितों ने इस स्कीम के बारे में मुझे बताया। कहा कि उन्हें सोसायटी से पैसा डबल मिल चुका है। लोगों के घरों में काम कर मैंने भी जो एक लाख रुपया जमा किया था, उसे सोसायटी में निवेश कर दिया। हमारे साथ धोखा हुआ है।
-रूपा खत्री, घोड़ाचौकी
अपने साथ गांव के 15 लोग भी जोड़े, तीन लाख डूबे
सोसायटी की योजना से मैं एजेंट के तौर पर जुड़ी थी। गांव के 15 लोग भी मैंने इस योजना में शामिल किए। खुद भी पैसा लगाया। इस साल सितंबर में हमें पैसा वापस मिलना था लेकिन सोसायटी हम सबका तीन लाख लेकर गायब हो गई।
-विमला, झड़ेच मैहली
बेटी के भविष्य के लिए जमा कर रहा था पैसा
सुकन्या समृद्धि योजना की तर्ज पर सोसायटी ने भी बेटियों के लिए एक स्कीम चलाई थी। मैंने भी बेटी के नाम से खाता खोला। अब तक 15 हजार जमा हो चुके थे। सरकार को ऐसे ठगों को पकड़ना चाहिए। हमारा पैसा वापस मिलना चाहिए।
-राजू राणा, घणाहट्टी