{"_id":"46088736dd079470a0372c4b57916168","slug":"people-alleged-garbage-plant-is-not-working-properly","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के कूड़ा सयंत्र पर लोगों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के कूड़ा सयंत्र पर लोगों ने उठाए सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Apr 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुटू-तारादेवी बाईपास पर भरयाल स्थित नगर निगम के आधुनिक कूड़ा संयंत्र के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि संयंत्र का ठेकेदार रोजाना एकत्र किए जाने वाले कूड़े के ढेर को आधुनिक मशीनों से पूरी तरह नष्ट नहीं कर रहा है। इस कारण टुटू-तारादेवी बाईपास तथा आसपास के इलाके में दुर्गंध फैल रही है।
विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नगर निगम की लापरवाही से अवगत कराया है।
नागेंद्र गुप्ता ने कहा है कि यदि समय रहते ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वो दिन दूर नहीं जब यहां भी लालपानी की तरह कूड़े के ढेर पर ढेर लग जाएंगे।
विज्ञापन
नागेंद्र गुप्ता, खेमराज शर्मा, ठाकुर सिंह वर्मा, सुरेंद्र बाटला, सुरेंद्र ठाकुर और केसी शर्मा का कहना है कि नगर निगम शिमला वर्षों से इस संयंत्र को आधुनिक बता कर उच्च न्यायालय को तथा स्थानीय जनता को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
सही नहीं चलाया जा रहा सयंत्र
लालपानी में चल रहे 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक कूड़ा संयंत्र को भरयाल में शिफ्ट किया गया है। लेकिन अब नगर निगम इसे सही तरीके से नहीं चला पा रहा है।
मजठाई ग्राम पंचायत के प्रधान बलराज सिंह ने भी मुख्यमंत्री से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम पर शिकंजा कसने की मांग की है।
उधर, नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य शाखा के अफसरों को मौके पर जाकर जांच करने को कहा जाएगा। ठेकेदार की कोताही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।