खुशखबरी: पेंशनरों को डीए का एरियर, नोटिफिकेशन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के एक लाख से अधिक पेंशनरों को अप्रैल की पेंशन के साथ मई माह में महंगाई भत्ते के एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
प्रदेश सरकार जुलाई 2014 से अप्रैल 2015 तक दस माह का डीए सात फीसदी की दर से भुगतान करने जा रही है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बाद अब पेंशनरों को डीए का एरियर देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मंजूरी के बाद शनिवार को प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सरकार पर पड़ेगा 100 करोड़ का वित्तीय बोझ
इससे सरकार पर सालाना करीब 100 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने 28 जनवरी को जेसीसी की बैठक में प्रदेश के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनरों को जुलाई 2014 से सात फीसदी डीए देने की घोषणा की थी।
उसी क्रम में सरकार ने शनिवार को एक लाख से अधिक पेंशनरों को सात फीसदी डीए अप्रैल की पेंशन के साथ एकमुश्त भुगतान करने के आदेश जारी कर दिए।
किसका कितना एरियर बनेगा इसका आंकलन भी शुरू हो गया है। आकलन के मुताबिक एक पेंशनभोगी को औसतन 7 से 20 हजार का लाभ मिलेगा। प्रदेश कैबिनेट ने हाल ही में कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को डीए देने का फैसला किया था।