फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pending financial benefits to HRTC personnel soon, washer boys will be regular

कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति: एचआरटीसी कर्मियों को लंबित वित्तीय लाभ जल्द, वॉशर ब्वाय होंगे नियमित

Fri, 08 Apr 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Apr 2022 06:42 PM IST
सार

एचआरटीसी प्रबंधन के साथ संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में निदेशक ने कई मांगों को लेकर आश्वासन दिया है। निदेशक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ-साथ अन्य लंबित देय वित्तीय लाभ भी जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Pending financial benefits to HRTC personnel soon, washer boys will be regular
संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचआरटीसी कर्मियों के लिए राहत वाली खबर है। निगम प्रबंधन के साथ संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में निदेशक ने कई मांगों को लेकर आश्वासन दिया है। निदेशक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ-साथ अन्य लंबित देय वित्तीय लाभ भी जारी कर दिए जाएंगे। एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देने का मामला सरकार को भेजा जाएगा। चालकों-परिचालकों को हर माह रात्रि भत्ता दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों का अनुबंध में 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, उन्हें शीघ्र नियमित किया जाएगा। सभी अनुबंध वॉशर ब्वाय भी नियमित होंगे। तकनीकी कर्मचारियों के आरएंडपी रूल्स संशोधित किए जाएंगे। चालकों-परिचालकों के आरंभिक वेतनमान को पुन: अवलोकन कर जारी किया जाएगा। चालकों को वरिष्ठ चालक का पद्नाम और वेतनमान दिया जाएगा।

विज्ञापन


ढली और तारादेवी कर्मशाला के नवीनीकरण के लिए वित्त वर्ष में 20 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इससे पहले हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने नेताओं ने कहा है कि निगम प्रबंधन 15 दिन के भीतर मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा। प्रबंध निदेशक सदीप कुमार ने भरोसा दिलाया है कि एचआरटीसी कर्मचारियों के देय वित्तीय लाभों को जारी करने सहित अन्य मामले प्रदेश सरकार से उठाए जाएंगे। समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि  परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक एचआरटीसी प्रबंध निदेशक के साथ हुई। इस दौरान प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक  संदीप कुमार, कार्यकारी निदेशक  भूपेंद्र अत्री, एफ एंड सीएओ केआर नेगी महाप्रबंधक पंकज सिंघल, समिति की ओर से समर चौहान, पूर्ण चंद शर्मा, खेमेंद्र गुप्ता, संजय बड़वाल, जगदीश ठाकुर, राजेश ठाकुर, हितेंद्र कंवर, बैठक में शामिल रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed