{"_id":"68e7a613b18e02d6ed0cca66","slug":"peas-sold-on-record-rate-shimla-news-c-19-sml1002-614259-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली सब्जी मंडी में 260 रुपये किलो बिका हरा मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली सब्जी मंडी में 260 रुपये किलो बिका हरा मटर
विज्ञापन
फसल कम और मांग ज्यादा होने के चलते इस वर्ष मिले रिकॉर्ड दाम, ठियोग और रोहडू से पहुंच रही फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ढली में स्थित सब्जी मंडी में वीरवार काे मटर के रिकॉर्ड दाम मिले। सब्जी मंडी में ठियोग और रोहडू से पहुंचा हरा मटर 260 रुपये प्रतिकिलो बिका। इस वर्ष बारिश ज्यादा होने की वजह से मटर की फसल खराब हो गई है, जिसकी वजह से अब बाजार में कम फसल पहुंच रही है। वहीं त्योहारी सीजन के चलते बाहरी राज्यों में मटर की ज्यादा मांग है। हालांकि मंडी में पहुंच रहा मटर गुणवत्ता के अनुसार ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन फसल कम होने के चलते यह भी हाथाें हाथ बिक रही है। इससे पहले बीते सालों में मटर को अधिकतर 210 रुपये प्रतिकिलो तक ही दाम मिले थे। 260 रुपये प्रतिकिलो मटर ढली मंडी में अब तक का रिकॉर्ड रेट है। फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने कहा कि फसल के इतने अच्छे दाम मिलने से बहुत खुश हैं। बारिश से सारी फसल तबाह हो गई थी, लेकिन अब दाम अच्छे मिलने से नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इसके अलावा मंडी में बीन 80 रुपये, आलू 24 से 15, बंदगोभी 15 से 30, शिमला मिर्च 40 से 42 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी।
ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि यहां से मटर की सप्लाई हरियाणा और दिल्ली भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में फसल की आवक बढ़ने के साथ यह सप्लाई मुंबई तक भेजी जाएगी। इस साल फसल कम है, ऐसे में आने वाले दिनों में किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।