फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Peas sold at Rs 70 per kg in Dhali

Shimla News: ढली में 70 रुपये किलो बिका मटर

Thu, 27 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Peas sold at Rs 70 per kg in Dhali
शिमला। ढली सब्जी मंडी में हरे पहाड़ी मटर का सीजन अंतिम चरण में है। ऐसे में सब्जियों की आपूर्ति में गिरावट आई है। एक हफ्ता पहले ढली मंडी में मटर की बोरियों की संख्या जहां 500 से 800 थी वहीं वीरवार को 200 से 400 बोरी मटर ही पहुंचा। मटर 50 से 70 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। एक हफ्ता पहले इसके दाम 70 से 90 रुपये प्रतिकिलो थे। आढ़तियों का कहना है कि आने वाले 10 दिन में ढली मंडी में सब्जियों का सीजन समाप्त होने वाला है। पंजाब में मटर का सीजन शुरू हो गया है, वहां से शिमला की मंडियों में भी सप्लाई पहुंच रही है। इसके अलावा वीरवार को फ्रासबीन 15 रुपये और बंदगोभी को 5 से 15 रुपये प्रतिकिलो बिकी। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि इन दिनों जो मटर की सप्लाई आ रही है उसमें दाना कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article