फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pea supply increased in Dhali Mandi, prices decreased by Rs 20

Shimla News: ढली मंडी में मटर की आपूर्ति बढ़ी, 20 रुपये तक घटे दाम

Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pea supply increased in Dhali Mandi, prices decreased by Rs 20
मंडी में बिकने पहुंची थीं 4000 बोरियां
विज्ञापन

पिछले सप्ताह 55 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था मटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में मटर की आपूर्ति बढ़ गई है। इससे हरे मटर के दामों में 20 रुपये प्रतिकिलो तक कमी आई है। आढ़तियों का कहना है कि मटर सीजन अब अपने पीक पर है।

रोजाना मंडी में 4000 के आसपास बोरियां पहुंच रही हैं। बीते सप्ताह मटर 75 रुपये प्रतिकिलो बिका था लेकिन शुक्रवार को 55 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। वहीं कम गुणवत्ता वाला मटर 30 रुपये किलो भी बिका। आढ़तियों का कहना है कि बाहरी राज्यों में पहाड़र मटर की मांग रहती है। अभी भी मटर बाहरी राज्यों में जा रहा है। ढली मंडी से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, लखनऊ और गुजरात और कई अन्य शहरों में मटर जा है। ढली मंडी में करसोग, चियोग, ठियोग, फागू , जुन्गा, कोटी समेत शिमला के साथ लगते सिरमौर और सोलन क्षेत्रों से फसल बिकने आ रही है। आढ़तियों ने कहा कि मटर के अलावा अब फूलगोभी की आपूर्ति भी बढ़ गई है। फूलगोभी के दामों में भी कमी आई है। मंडी में शुक्रवार को फूलगोभी की करीब 200 बोरियां आईं थीं और 20 से 22 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। बीते दिनों गोभी के दाम भी 30 रुपये तक पहुंच गए थे लेकिन अब आपूर्ति बढ़ गई है और दामों में हल्की कमी आई।
विज्ञापन



कोट
मटर का सीजन पीक पर पहुंच गया है। मटर की आपूर्ति बढ़ने के बाद दामों में कमी आई है। मंडी में मटर 30 रुपये से लेकर 55 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिट्टू वर्मा, सचिव आढ़ती एसोसिएशन ढली सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article