{"_id":"51da0fae22dfdea25d05d5330f8ee626","slug":"pds-system-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर! राशन डिपो में अब आपको मिलेगी ये दालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर! राशन डिपो में अब आपको मिलेगी ये दालें
धर्मेंद्र पंडित/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 May 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रिमंडल से मुहर लगी तो जून महीने से प्रदेश भर के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को नई दालें मिलेंगी। खाद्य आपूर्ति निगम 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से राजमा, काबूली चना और रौंगी देने की तैयारी में है। निगम ने जिन 9 दालों के शॉर्ट टेंडर किए थे, उनमें इन तीन दालों के रेट सबसे कम आए हैं।
विज्ञापन
निगम ने कंपनियों के रेट का खाका तैयार कर लिया है। यह तीन दालें टॉप में हैं। अब मामला कैबिनेट में जाएगा। यह पहली बार होगा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को रौंगी और राजमा की दाल दी जा रही है। निगम ने दालों के लिए शॉर्ट टेंडर किए थे। इन टेंडरों को 14 मई को खोला गया। इसमें करीब 9 कंपनियों ने हिस्सा लिया। निगम ने जिन 9 दालों के टेंडर किए थे, उनमें रौंगी, राजमा, काबूली चना, दाल चना, माश, मलका, मसर, काला चना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
राजमा का फीडबैक ठीक नहीं- खाद्य आपूर्ति निगम के मुताबिक राशनकार्ड उपभोक्ताओं से लिए गए फीडबैक में राजमा को ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते हैं। इधर निगम के पास इस दाल का रेट कम आया है। ऐसे में सरकारी स्तर पर इस दाल को बदला भी जा सकता है। दूसरे प्रदेश में राजमा की 20 क्वालिटी हैं। इनमें से कौन सी राजमा दी जानी हैं, इस पर निर्णय लेना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों के टेंडर खोल दिए हैं। निगम ने रेट वाइज लिस्ट तैयार की है। प्रदेश में दालों का शेड्यूल बदला जाना है। फाइल अभी नहीं आई है। अंतिम निर्णय कैबिनेट में लिया जाना है।