फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pawan Rana sat among the public when CM shared the stage with ramesh Dhawal

सीएम ने धवाला से मंच साझा किया तो जनता के बीच बैठ गए पवन राणा

Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Pawan Rana sat among the public when CM shared the stage with ramesh Dhawal
- फोटो : अमर उजाला

विधायक रमेश धवाला और भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा के बीच कुछ दिन पहले खुलेआम शुरू हुई सियासी लड़ाई अब शीत युद्ध में बदल गई है। उपचुनाव की तैयारियों की थाह लेने धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने दोनों नेताओं के बीच इसकी झलक साफ दिखी।

विज्ञापन


डिग्री कालेज के सभागार में केसीसी बैंक के कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री के साथ रमेश धवाला बैठे तो प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा मंच पर चढ़े ही नहीं।
विज्ञापन


पवन राणा मंच से नीचे सभागार की आखिरी पंक्ति में जनता के बीच बैठ गए। विधायक राकेश पठानिया और मुल्खराज प्रेमी ने पवन राणा के पास जाकर मंच पर आने का आग्रह किया लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मंच पर जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, धर्मशाला मंडल अध्यक्ष रमेश अटवाल और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र काकू तक बैठे थे। उधर, मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर इस बार भी नदारद रहे। 

अनुशासन को मुंह चिढ़ाती रही पोस्टर वार

कांगड़ा में सीएम के कार्यक्रमों के दौरान भाजपा पार्टी के अनुशासन पर आंच आती दिखी। एयरपोर्ट से लेकर कांगड़ा तक नेताओं ने पोस्टरवार के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश शर्मा भाजपा ज्वाइन करने से पहले ही सीएम के सामने शक्ति प्रदर्शन करने में जुट गए।

एयरपोर्ट से लेकर कांगड़ा तक मुनीश ने अपने होर्डिंग्स लगवा दिए। पोस्टर वार के शक्ति प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, कांगड़ा मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़, विरेंद्र चौधरी ने भी दो दो हाथ कर लिए। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र काकू की भाजपा में एंट्री करवाने से कांगड़ा के भाजपा नेता मुनीष शर्मा से नाराज हैं।

शांता नहीं आए तो सीएम ने अचानक बनाया पालमपुर का कार्यकम
धर्मशाला कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के नहीं आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अचानक मंगलवार सुबह का पालमपुर जाने का कार्यक्रम बना लिया। सीएम दौरे में पहले पालमपुर का कार्यक्रम शामिल नहीं था। सीएम पालमपुर में शांता कुमार से उनके घर पर मिलेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed