{"_id":"155e97041f75d11657e822a8357a1c0b","slug":"patwaris-on-strike-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 अगस्त से शुरू होगा पटवारियों का वर्क टू रूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 अगस्त से शुरू होगा पटवारियों का वर्क टू रूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Aug 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त ग्रामीण अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ ने 19 अगस्त से प्रदेश में वर्क टू रूल का फैसला लिया है। ये फैसला महासंघ की बैठक में लिया गया है। अगर 25 अगस्त तक प्रदेश सरकार मांगों पर विचार नहीं करती है तो पटवारी प्रदेश में पैन डाउन स्ट्राइक करेंगे।
विज्ञापन
यही नहीं महासंघ के पदाधिकारी एक साथ अवकाश पर जाने पर भी विचार कर रहे हैं। इसका फैसला 25 अगस्त के बाद होगा। ये जानकारी महासंघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर ने दी। ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार मांगों के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
15 अगस्त को भी जिला कार्यकारिणी ने मंत्रियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। अगर सरकार आंदोलन चाहती है तो महासंघ अब ये सब करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पटवारियों ने पहले ही अतिरिक्त काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन
544 सर्कलों में पटवारी अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। 19 अगस्त से अब 10 से 5 बजे तक कार्यालय में सेवाएं दी जाएंगी। इस बारे में सभी पटवारियों को अवगत कराया गया है।
इन मांगों पर अड़े हैं पटवारी
- कानूनगो से नायब तहसीलदार के लिए शत प्रतिशत पदोन्नति देना
- चार क्षेत्रीय पटवार वृत्तों पर एक कानूनगो वृत्त का सृजन किया जाना
- मंडलों, तहसीलों में सभी आवश्यक पद सृजित करना
- अनुबंध पटवारियों को सभी भत्ते मुहैया कराया जाना
- रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करना आदि।