{"_id":"b119ade7a1e8870e37c0b49e1907dbdf","slug":"patwari-arrested-red-handed-with-bribe-at-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते शर्म नहीं आई, अब मुंह छुपा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते शर्म नहीं आई, अब मुंह छुपा रहे हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 17 Dec 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन जिला के सपरूण सर्कल में तैनात पटवारी को विजिलेंस ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। पटवारी अपने कार्यालय में ही रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। पटवारी सूरज प्रकाश पर प्रिवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट की धारा सात के तहत विजिलेंस थाना सोलन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस सोलन सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने इस साल रिश्वतखोरी का यह पांचवां केस पकड़ा है।
विज्ञापन
विजिलेंस के मुताबिक शिकायत मिली थी कि राजस्व संबंधी काम करने के एवज में पटवारी पैसे की डिमांड करता है। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान विजिलेंस ने पैसे लेकर शिकायतकर्ता को पटवारी के कार्यालय में भेजा। जैसे ही पटवारी ने स्याही लगी रकम ली। विजिलेंस ने दबिश देकर उसे धर दबोचा।
एएसपी की अगुवाई में विजिलेंस ने त्वरित कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी पटवारी ने रकम पकड़ी विजिलेंस ने अचानक दबिश दे दी। इससे पहले पटवारी नोटों को कहीं ठिकाने लगाता विजिलेंस ने उसे धर दबोचा। आरोपी को कुछ भी समझने और करने का मौका ही नहीं लगा।