फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patchwork will be done on the National Highway from Panthaghati to Kaithalighat.

Shimla News: पंथाघाटी से कैथलीघाट तक नेशनल हाईवे पर होगा पैचवर्क

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patchwork will be done on the National Highway from Panthaghati to Kaithalighat.
विकास की बात
विज्ञापन


ढाई करोड़ से हाईवे के 27 किलोमीटर हिस्से का होगा मरम्मत कार्य, बरसात में हुए नुकसान के बाद जरूरत के अनुसार लगेंगे डंगे
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई गड्ढों को भी भरा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 कालका-शिमला के पंथाघाटी से कैथलीघाट तक का सफर आरामदायक होगा। इस टारिंग सीजन में लोक निर्माण विभाग का राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) डिवीजन सोलन इस मार्ग के 27 किलोमीटर हिस्से पर ढाई करोड़ रुपये खर्च कर पैचवर्क और मरम्मत का कार्य करवाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से इसके लिए बजट मिल चुका है। कार्य के लिए जल्द ही टेंडर आवंटित कर निर्माण शुरू किया जाएगा। बरसात के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों को भरने के बाद सड़क पर पैचवर्क किया जाएगा। वहीं जिन स्थानों पर सड़क ढही है या मलबा आया है, वहां जरूरत के अनुसार डंगों का निर्माण होगा। राजधानी को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे अधिक ट्रैफिक रहता है। रोजाना हजारों वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। इसे देखते हुए एनएच विंग सड़क की हालत सुधारने के लिए पैचवर्क और आवश्यकतानुसार डंगों का निर्माण करवा रहा है। मरम्मत और रखरखाव का कार्य पूरा होने के बाद शिमला बाईपास के लालपानी से लेकर पंथाघाटी तक सड़क पर गड्ढों की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के सोलन डिवीजन के तहत शालाघाट सब डिवीजन की देखरेख में यह कार्य पूरा किया जाएगा। शालाघाट सब डिवीजन के सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश ने बताया कि पंथाघाटी से कैथलीघाट तक 27 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैचवर्क और मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। मरम्मत और पैचवर्क का कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों और बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान
लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग, वन विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कैथलीघाट से शोघी तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए दो से तीन बार विशेष अभियान चलाया था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैचवर्क और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे मार्ग की स्थिति में सुधार होने और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article