फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pat protest against himachal govt in secretariat campus shimla

पैट ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सचिवालय के बाहर गरजे

Fri, 08 Mar 2019 04:58 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
pat protest against himachal govt in secretariat campus shimla

कैबिनेट बैठक से निराश प्राथमिक सहायक शिक्षकों ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय तक रोष निकाली। वेतन बढ़ोतरी नहीं होने पर भड़के शिक्षकों ने सरकार पर उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने टॉलैंड से लेकर छोटा शिमला तक रैली निकाली। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की ओर से मांग जल्द पूरी करने का आश्वासन देने के बाद शिक्षक शांत हुए। 11 मार्च को शिक्षकों को मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए शिमला बुलाया गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बेदी की अगुवाई में रोष रैली निकाली गई। बेदी ने आरोप लगाया कि सरकार ने पीटीए, पैरा की मांग को पूरा किया लेकिन पैट की अनदेखी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट भाषण के जवाब में मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पैट को वेतन बढ़ोतरी देने का एलान किया था लेकिन कैबिनेट में इसको लेकर फैसला नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने 11 मार्च को मुख्यमंत्री से साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने वेतन बढ़ोतरी की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की गई है। 

छोटा शिमला तक लगा ट्रैफिक जाम, बेबस दिखी पुलिस

pat protest against himachal govt in secretariat campus shimla

 उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही वेतन बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश भर के पैट कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। उधर, प्राथमिक सहायक शिक्षकों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को प्रदेश के कई सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई।

बता दें कि प्राथमिक सहायक शिक्षकों को सरकार नियमित शिक्षकों के न्यूनतम पे बैंड के बराबर वेतन दे रही है। पैट बीते लंबे समय से नियमित शिक्षकों को दिए जाने वाले हायर पे बैंड के बराबर वेतन देने की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट के दौरान वेतन बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी लेकिन पे बैंड क्या होगा। इसको लेकर जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में अब वित्त विभाग ने इस बाबत पेच फंसा दिया है। 

प्राथमिक सहायक शिक्षकों की रैली के कारण शुक्रवार को टॉलैंड से लेकर छोटा शिमला तक दोपहर सवा बारह बजे से तीन बजे तक ट्रैफिक जाम लगा। टॉलैंड से लेकर छोटा शिमला तक हुई रैली के दौरान नाममात्र के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हड़ताली शिक्षकों को पुलिस ने छोटा शिमला पार्किंग के पास सड़क पर ही रोक दिया। इस कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस की सुस्त कार्य प्रणाली के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed