फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parwanoo Shimla Four lane Private company will prevent hills of highway including Chakkimod from cracking

Parwanoo-Shimla Four lane: चक्कीमोड़ समेत हाईवे के पहाड़ों को दरकने से रोकेगी निजी कंपनी

Thu, 08 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा एस ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)।
एस ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 Aug 2024 05:00 AM IST
सार

अब निजी कंपनी पहाड़ को दरकने से रोकेगी। कंपनी के पास पहाड़ों को दरकने से रोकने के लिए डंगे लगाने की विशेष तकनीक है। दो महीने पहले एनएचएआई ने चक्कीमोड़ के पहाड़ को दरकने से रोकने के लिए कंक्रीट के डंगे लगाए थे, लेकिन डंगे टूट गए हैं। 

विज्ञापन
Parwanoo Shimla Four lane Private company will prevent hills of highway including Chakkimod from cracking
चक्कीमोड़ के समीप पहाड़ दरकने और डंगे टूटने के बाद आई मिट्टी को उठाती पोकलेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परवाणू-शिमला फोरलेन पर चक्कीमोड़ समेत अन्य जगहों पर पहाड़ों को दरकने से रोकना एनएचएआई के लिए चुनौती बना हुआ है। अब निजी कंपनी पहाड़ को दरकने से रोकेगी। इसके लिए एनएचएआई ने एक निजी कंपनी से करार किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह कंपनी यहां पर काम शुरू करेगी। कंपनी के पास पहाड़ों को दरकने से रोकने के लिए डंगे लगाने की विशेष तकनीक है। इसमें कई एक्सपर्ट हैं जो इस पर पहले भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दो महीने पहले एनएचएआई ने चक्कीमोड़ के पहाड़ को दरकने से रोकने के लिए कंक्रीट के डंगे लगाए थे, लेकिन डंगे टूट गए हैं। मौजूदा समय में यहां पर मलबा सड़क किनारे पड़ा है और इसे हटाने के लिए कंपनी ने मशीनें भी लगाई हैं। बार-बार भूस्खलन होने से फोरलेन भी बंद हो जाता है जिससे वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो जाती है। लिहाजा अब निजी कंपनी से एनएचएआई को उम्मीद है कि वह पहाड़ों को दरकने से रोकने में सफल होगी। उसके बाद ही यहां पर सड़क को नए सिरे से बनाने का कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


उधर, ग्रील कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि अब एक नई कंपनी यहां पर पहाड़ को दरकने से रोकने के लिए जल्द कार्य शुरू करेगी। इसके लिए एनएचएआई और कंपनी के बीच करार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed