फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Part of the tires of HRTC semi-deluxe bus got exposed while moving in mandi

Mandi: एचआरटीसी की बस का चलते-चलते खुल गया टायरों का हिस्सा, बड़ा हादसा टला

Thu, 18 Apr 2024 03:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 03:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में जोगिंद्रनगर से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस के टायरों का हिस्सा अचानक खुल गया। बस की पूरी बॉडी जोर से सड़क पर धड़ाम करके आ गिरी। बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Part of the tires of HRTC semi-deluxe bus got exposed while moving in mandi
एचआरटीसी की सेमी डिलक्स बस के चलते-चलते खुल गया टायरों का हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एचआरटीसी की सेमी डिलक्स बस का चलते-चलते पिछले टायरों का पूरा हिस्सा ही खुल गया और बस की पूरी बॉडी जोर से सड़क पर धड़ाम करके आ गिरी। गनीमत यह रही कि बस नियंत्रित हो गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस में बैठाकर आगे भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद नियंत्रित हो गई बस
मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस आज सुबह जोगिंद्रनगर से अमृतसर जा रही थी। नेरी के पास जैसे ही बस पहुंची तो अचानक बस के पिछले वाले टायरों का पूरा हिस्सा ही बस से अलग हो गया। इससे बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। हादसे के बाद बस नियंत्रित हो गई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


क्या बोले एचआरटीसी मंडी के डीएम
वहीं, जब इस बारे में एचआरटीसी मंडी के डीएम विनोद ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जो हिस्सा खुला है उसे डिफरेंशियल टयूब कहा जाता है। अमूमन यह खुलती नहीं है, लेकिन यह किन कारणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है। टेक्निकल टीम को मौके पर भेज दिया गया है। सारी विषय की जांच की जा रही है। सभी सवारियों को निगम की दूसरी बस में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed