{"_id":"622ccadc284d20063b51e2d3","slug":"parshant-thakur-posthumously-awarded-sena-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचली सपूत शहीद प्रशांत ठाकुर को मरणोपरांत सेना मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचली सपूत शहीद प्रशांत ठाकुर को मरणोपरांत सेना मेडल
Sat, 12 Mar 2022 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:02 PM IST
सार
प्रशांत सिंह ठाकुर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात थे, जो 17 अगस्त 2020 को बारामूला में ही एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
शहीद की माता रेखा देवी को यह सम्मान लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने भेंट किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 2020 में आतंकी हमले में शहीद हुए सिरमौर के प्रशांत ठाकुर को मरणोपरांत सेना मेडल से अलंकृत किया गया है। हाल ही में उत्तरप्रदेश के बरेली में शहीद की माता रेखा देवी को यह सम्मान लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने भेंट किया।
विज्ञापन
अपने बहादुर बेटे का सम्मान लेकर घर लौटीं उनकी माता रेखा देवी ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज बेटे की शहादत को याद करते हुए कहा कि प्रशांत न केवल उनका बेटा था, बल्कि पूरे देश का बेटा था। ऐसे सपूत को जन्म देने के लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
शहीद प्रशांत सिंह ठाकुर के बड़े भाई विशाल ठाकुर ने कहा कि बेशक आज उनका भाई इस दुनिया में नहीं है लेकिन देश पर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भाई प्रशांत की बहादुरी पर हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने अपने शहीद भाई प्रशांत को सेना मेडल देने पर सेना का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
बता दें कि ग्रेनेडियर प्रशांत सिंह ठाकुर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात थे, जो 17 अगस्त 2020 को बारामूला में ही एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। प्रशांत ठाकुर ने अपनी सूझबूझ, कर्तव्य के प्रति निष्ठा, असाधारण शौर्य व साहस के परिणाम स्वरूप दो आतंकवादियों को मार गिराया था। अब इस हिमाचली सपूत की वीरता के लिए मरणोपरांत सेना मेडल से अलंकृत किया गया है।