फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   parking problem in igmc shimla

आईजीएमसी जा रहे हैं तो जरा ध्यान से पढ़ लीजिए ये खबर

Mon, 03 Aug 2015 12:37 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
parking problem in igmc shimla

आईजीएमसी रोड पर बिना परमिट के गाड़ी लाने पर 1500 रुपये का चालान कटेगा। यही नहीं कोई व्यक्ति इस सड़क पर गाड़ी खड़ी कर देता है तो पुलिस उसकी गाड़ी के टायर भी क्लैंप करेगी। जब तक गाड़ी वहां खड़ी रहेगी तब तक पुलिस 100 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से अलग से जुर्माना वसूलेगी।

विज्ञापन


गाड़ी से क्लैंप खुलवाने के लिए नजदीक की पुलिस चौकी जाना होगा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से सबसे ज्यादा परेशानी आईजीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को हो रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि यहां मरीजों की गाड़ियां कम और माल रोड पर घूमने जाने वालों की गाड़ियां अधिक रहती हैं।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के लागू होने से यहां आने वाले मरीजों को अब थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। गाड़ी यहां वहां खड़ी कर दी तो समझो आपका चालान कट गया। क्लैंप का पैसा अलग से देना होगा। आईजीएमसी में पार्किंग न होने से गाड़ियां मजबूरन सड़क पर खड़ी रखनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का तर्क, संकरी है सड़क

parking problem in igmc shimla

सड़क प्रतिबंधित है। यहां केवल परमिट वाली गाड़ियां ही चल सकती हैं लेकिन इस सड़क पर अस्पताल होने से पुलिस मरीजों को छूट दे देती है। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में लोग सवाल कर रहे हैं कि पार्किंग न होने की वजह से गाड़ी कहां लगाएं? मजबूरी में जहां जगह मिलती है वहीं खड़ी कर देते हैं। वापस जब पहुंचते हैं तो गाड़ी में चालान चिट लग जाती है और टायर में क्लैंप होता है। पुलिस प्रशासन का तर्क है सड़क संकरी है। इस कारण वहां से राहगीरों और गाड़ियों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।

हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे गाड़ी पार्क करना मान्य नहीं है। आईजीएमसी स्टेट अस्पताल है दूसरे जिलों से भी मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल के भीतर केवल गाड़ी में मरीज ही छोड़ सकते हैं उसके बाद गाड़ी बाहर ही पार्क करना पड़ती है। मुश्किल तब आती है जब मरीज खुद की गाड़ी में आते हैं। ऐसे में मरीजों के परिजन मजबूूरी सड़क किनारे ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं।

स्मार्ट पुलिस का स्मार्ट पैंतरा

parking problem in igmc shimla

किसी गाड़ी का चालान हो जाए तो चालक वहां से देर शाम को ही गाड़ी हटाता। कारण दूसरी बार चालान मुमकिन नहीं रहता। इस तरह के कई मामले रोजाना सामने आते हैं। अब पुलिस प्रशासन ने उनसे एक कदम आगे सोचते हुए चालान के साथ क्लैंप लगाने की योजना शुरू की। अब अगर वह गाड़ी शाम को ही हटाता है तो उसे क्लैंप के लिए प्रति घंटे के हिसाब से पैसा देना होगा

नियमों का सभी करना-
डीएसपी ट्रैफिक अमित ठाकुर ने कहा कि बिना रोड परमिट के आने वाली गाड़ियों का 1500 रुपये का चालान है। इस रोड पर गाड़ियों की पार्किंग मान्य नहीं है। यहां जो गाड़ी खड़ी मिलती है उसका टायर क्लैंप कर देते हैं। इसमें गाड़ी मालिक को प्रतिघंटा 100 रुपये जुर्माना देना होगा। नियमों का सभी को पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed